UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कांस्टेबल ने दो पुरुष सिपाहियों के साथ एक फिल्म के गाने पर रील बनाई है। यह रील उस समय बनाई गई है, जब पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। दरअसल उत्तर प्रदेश के हरदोई के कोतवाली शाहाबाद के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही ने एक रील बनाई। वीडियो में महिला सिपाही पुलिस की गाड़ी के साथ सड़क पर पुरुष सिपाहियों के साथ फिल्मी गानों पर झूमती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही समेत 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फरवरी महीने का है। फिलहाल यह क्लिपिंग अब इन पुलिस कर्मियों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। कई वीडियो हुए वायरल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के शाहाबाद थाने में महिला कांस्टेबल वसुधा मिश्रा की डेढ़ साल पहले ही पोस्टिंग हुई है। वसुधा उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाले 8 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। महिला सिपाही एक वीडियो में पुरुष सिपाहियों के साथ सड़क पर 'हीरो तू मेरा हीरो हैं' गाने पर रील बनाती दिख रही है। एक अन्य वीडियो में वह पुलिस जीप में बैठकर राज फिल्म के गाने पर रील बना रही है। जिले के SP राजेश द्विवेदी ने बताया कि हालांकि वीडियो पुराने हैं, जो हटाए जा चुके हैं। फिर भी कार्रवाई कर मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। IMD Weather Updates: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम #UP में #Reels बनाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, SP ने कर दिया निलंबित.. @lkopolice #Hardoi#LiveUpdates - https://t.co/Q75INvIg1n pic.twitter.com/1Yztc2Snfk — Zee News Crime (@ZeeNewsCrime) July 1, 2022 महिला पुलिसकर्मी ने दी सफाई इस मामले में वसुंधरा मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि उसने कई वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि वर्दी पहन कर इस तरह के वीडियो बनाना सही नहीं है। उसके बाद उसने वीडियो हटा दिए थे। लेकिन किसी ने उनके यह वीडियो वहां से पहले ही डाउनलोड कर लिए थे और अब उनको वायरल कर दिया है। वसुंधा मिश्रा ने कहा कि अपनी भूल पर वह शर्मिंदा हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/y5Sesg1
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment