Mahindra Lifespace Shares : महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयर में सोमवार को बीएसई पर इंट्राडे में 6 फीसदी की मजबूती देखने को मिली और शेयर 439.85 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। शेयर को भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड के लिहाज से अनुकूल हालात की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 2.54 फीसदी मजबूत होकर 425.30 रुपये पर बंद हुआ। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर इससे पहले महिंद्रा ग्रुप की कंपनी (Mahindra Group company) के शेयर ने 13 जून, 2022 को अपना रिकॉर्ड हाई छूआ था। 2022 में अभी तक रियल्टी कंपनी 81 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुकी है, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। एनालिस्ट्स ने कहा, नवीन कंस्ट्रक्शन तकनीकों को लागू करने में मिली सफलता से उसकी दक्षता बढ़ी है। स्थायित्व और अलग पेशकशों पर जोर है और साथ ही उत्साहित टीम और एक अच्छा प्रदर्शन करने वाले संगठन के विकास की क्षमता उसे प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर बढ़त दिलाती है। क्या बाजार में लंबी अवधि तक रहेगी कमजोरी? वैल्यूएशन गुरु Aswath Damodaran ने दिए ये संकेत कोविड के बाद उबरने में कामयाब रही कंपनी भले ही वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही में रेजीडेंशियल डेवलपमेंट्स की डिमांड कमजोर हुई थी, लेकिन इसे कोविड-19 की बंदिशें और लॉकडाउन हटने के बाद उबरने में कामयाबी मिली थी। वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी को मजबूत डिमांड मिली थी। दमदार रैली के साथ 3 साल के हाई पर पहुंचा ITC का शेयर, जानिए किन फैक्टर्स से मिल रहा सपोर्ट महिंद्रा लाइफस्पेस छह भारतीय शहरों में 2.99 करोड़ वर्ग फुट (27.8 लाख वर्ग मीटर) क्षेत्र में विकास कार्य पूरे कर लिए हैं, जारी हैं और काम शुरू करने की योजना है। Mahindra Lifespaces के पोर्टफोलियो में प्रीमियम रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट्, ‘Mahindra Happinest®’ brand के तहत आने वाले वैल्यू होम्स, एकीकृत सिटी और इंडस्ट्रियल क्लस्टर शामिल हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FMkjiKI
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment