Xi Jinping message to President Droupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू के 25 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति बनने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें बधाई दी। साथ ही भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जाहिर की। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपने संदेश में जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। साथ ही दोनो देशों के बीच मजबूत और टिकाऊ संबंध दोनों देशों के नागरिकों के हित में हैं। इससे क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक विकास में भी मदद मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ नव निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। एक समारोह के दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने राष्ट्रपति मुर्मू को शपथ ग्रहण कराई। President Droupadi Murmu: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, CJI एनवी रमना ने दिलाई शपथ भरोसा बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे जिनपिंग जिनपिंग ने लिखा है, चीन-भारत दोनों ही महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। वह आपसी राजनीतिक भरोसे को बढ़ाने और आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए मुर्मू के साथ मिलकर काम करने में इच्छुक हैं। अपने संबोधन में मुर्मू ने कहा कि वह स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली पहली शख्सियत हैं जो राष्ट्रपति पद संभाल रही हैं। उन्हें आजादी के 75वें साल के दौरान देश का राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल हो रहा है। Monsoon Session: कांग्रेस के चार सांसद पूरे मानसून सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित,सदन में तख्तियां दिखाने और हंगामा करने का आरोप श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई चीन के राष्ट्रपति के अलावा श्रीलंका की तरफ से भी मुर्मू को बधाई दी गई है। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी बधाई संदेश में लिखा है, आपकी नियुक्ति सबसे बड़े लोकतंत्र में सरकार में भरोसे और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी गवाही है। साथ ही यह इस बात का भी सुबूत है कि देश के लोगों ने भी आपकी क्षमता और राजनीतिक नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/AEvulYw
via 
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
- 
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
- 
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
- 
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
 
No comments:
Post a Comment