Indian Oil Q1 results : सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में नतीजें जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में कंपनी को 1992.53 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। हालांकि सीएनबीसी टीवी -18 ने कंपनी को 2750 करोड़ रुपए का घाटा होने का अनुमान लगाया था। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को 5,941.37 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। Ashok Leyland Q1 result : 68 करोड़ रुपए का हुआ मुनाफा, आय 145% बढ़ी 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 62.47 फीसदी की बढ़त के साथ 2.51 लाख करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1.55 करोड़ रुपए पर रही थी। अप्रैल-जून 2022 की अवधि में कंपनी की एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM)31.81 डॉलर प्रति बैरल रही है जो कि अप्रैल-जून 2021 की अवधि में 6.58 डॉलर प्रति बैरल रही थी। इनवेंटरी घाटे/ मुनाफे को ऑफसेट करने के बाद अप्रैल-जून 2022 का अवधि में कंपनी की कोर GRM या करेंट प्राइस GRM 25.34 डॉलर प्रति बैरल रही है। Indian Oil के शेयर पर नजर डालें तो एनएसई पर आज ये शेयर 90 पैसे यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 72.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इस शेयर का दिन का हाई 73.25 रुपए और दिन का लो 72.25 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 94.33 रुपए और 52 वीक लो 67.70 रुपए का है। आज ये शेयर 72.50 रुपए पर खुला था। वहीं, कल ये 72.05 के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 12,389.11 शेयर रहा। कंपनी का मार्केट कैप 103,014 करोड़ रुपए है। इसे भी पढ़ें : Zomato में बिकवाली का दौर हुआ खत्म, स्टॉक में आगे 73% तक की तेजी मुमकिन : कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/VfbXW3i
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment