पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले में हुगली नदी के तट पर रविवार दोपहर एक हिंदू धार्मिक सभा में भगदड़ जैसी स्थति पैदा हो गई। इस घटना में एक महिला समेत कम से कम पांच की मौत हो गई और कई दूसरे लोग घायल हो गए। The Indian Express के मुताबिक, Covid-19 के कारण दो साल के अंतराल के बाद बैरकपुर के पानीहाटी महोत्सवला घाट पर 'दोई चीर' मेला आयोजित किया जा रहा था। रविवार को हुई दुर्घटना के बाद, अधिकारियों ने इसे अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, घाट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इससे कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में करीब पचास लोग बीमार पड़ गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जगह खाली करा ली है और घायलों को सगोर दत्ता अस्पताल और पनिहारी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, बैरकपुर कमिश्नरेट के जॉइंट पुलिस कमिश्नर ध्रुबज्योति डे ने पुष्टि की कि एक अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "पानीहाटी में हुगली नदी के तट पर एक मंदिर में 'दोई-चीर' मेले के दौरान भीड़ के बीच गर्मी के कारण वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, भारी पुलिस तैनात की गई है। TMC मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, "पांच की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इन सभी को इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मुख्य रूप से, हीटस्ट्रोक के कारण उनकी मृत्यु हो गई।" मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "पानीहाटी में इस्कॉन मंदिर में डंडा महोत्सव में गर्मी और उमस के कारण 3 पुराने भक्तों की मौत के बारे में जानकर व्यथित हूं। CP और DM पहुंच गए हैं। हर संभव मदद की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/lpeRkYU
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment