UP Board 12th Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। फतेहपुर की दिव्यांशी (Divyanshi) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.40% मार्क के साथ टॉप किया है। कक्षा 12 का रिजल्ट शनिवार शाम 4 बजे जारी किया गया। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in पर देख सकते हैं। UPMSP कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 12वीं का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट results.upmsp.edu.in, results.gov.in, upmspresults.up.nic.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा। वहीं, छात्र न्यूज 18 के इस लिंक पर क्लिक कर भी डायरेक्ट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी! 88.18% छात्रों ने मारी बाजी, upmsp.edu.in पर करें चेक उत्तर प्रदेश के करीब 10वीं और 12 वीं के करीब 47 लाख छात्र बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। यूपी बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। 51 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन इस साल इंटरमीडिएट और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक (51,92,616) छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक (47,75,749) छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक था। यूपी बोर्ड 2022 को पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 अंक या न्यूनतम 5 विषयों को पास करना होगा। यदि छात्र किसी एक विषय में पास होने में असफल होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/JRHzfS0
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment