Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (Indian Metrological department -IMD) ने एक बयान में कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अच्छी स्थिति हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ा चुका है। मौसम विभाग ने 19 मई 2022 से उत्तर पश्चिम (northwest) और मध्य भारत (central India) में फिर से गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। IMD ने दिल्ली में मंगलवार को दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून की हवाएं मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून हवाएं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ गई हैं। इससे चार महीने के बरसात के मौसम की शुरुआत का संकेत मिलता है, जो कि मुख्य रूप से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। मौसम विभाग ने इस साल 4 महीने लंबे मॉनसून सीजन के दौरान अच्छी बारिश होने का ऐलान किया है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून हवाओं के चलते कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समीह में बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें - Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर! 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित, अब तक 7 की मौत Advancement of Southwest Monsoon: • The Northern Limit of Southwest Monsoon continues to pass through 5°N/80°E, 8°N/85°E, 11°N/90°E, Long Islands and 14.8°N/97.5°E. pic.twitter.com/MZVCyo1B9k — India Meteorological Department (@Indiametdept) May 17, 2022 इन इलाकों में हो सकती है बारिश अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप और रायलसीमा में गरज के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं IMD ने अगले 2 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक के तटीय और आंतरिक इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। 17 मई से 9 मई तक रायलसीमा में और 17 और 18 मई को लक्ष्यद्वीप के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली का मौसम IMD के मुताबिक, दिल्ली में पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिल्ली में रविवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। IMD ने कहा कि मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है। बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0ftAeuU
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment