Bigg Boss Fire: मुंबई के गोरेगांव में सलमान खान की मेजबानी वाले मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर रविवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बिग बॉस का सेट मुंबई में फिल्म सिटी में स्थित है। हादसे को लेवल 1 की फायर बताया गया है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बीएमसी के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव में स्थित बिग बॉस के सेट्स पर रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। Mumbai Local Train Mega Block: मुंबईकरों के लिए अहम खबर, आज हार्बर और ट्रान्स हार्बर लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सेट्स से कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को देखा जा सकता है। बता दें कि दर्शकों को चार महीने तक मनोरंजन करने के बाद 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) पिछले महीने 30 जनवरी को खत्म हो गया था। Bigg Boss 15 Winner: तेजस्वी प्रकाश ने जीती बिग बॉस 15 की ट्रॉफी, 40 लाख रुपये का मिला चेक टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सह-प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल को हराया। तेजस्वी को बिग बॉस 15 की शानदार ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपये की इनामी राशि मिली है। प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) रनर अप रहे। जबकि तीसरे नंबर पर करण कुंद्रा रहे। वहीं, शमिता शेट्टी चौथे नंबर पर रहीं। शमिता को बिग बॉस ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। बिग बॉस सीजन 15 के फाइनल में तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल के साथ करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट खिताब के लिए मुकाबला कर रहे थे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/eDc2Ap8
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment