Saturday, May 10, 2025

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में रात को नहीं चलेगी कोई ट्रेन, दिन में होगा स्‍पेशल रेलगाड़ियों का प्रबंध

India Pakistan Attack News: भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेल विभाग भी अलर्ट हो गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब पाकिस्तान से लगे बॉर्डर वाले इलाकों में रात के समय ट्रेनें नहीं चलेंगी। खासतौर पर जम्मू और पंजाब के सीमा क्षेत्रों में रात में रेल सेवा बंद रहेगी। इसके अलावा, राजस्थान के जैसलमेर रेलवे स्टेशन से फिलहाल ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है।

यहां रात में नहीं चलेंगी ट्रेन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर और जम्मू जैसे इलाकों से रात में गुजरने वाली ट्रेनों को अब नए समय के अनुसार चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन सुबह के वक्त किया जाएगा। वहीं, छोटी दूरी की ट्रेनों को फिलहाल रद्द करने का फैसला लिया गया है। जैसलमेर में हाई रेड अलर्ट के चलते जिला प्रशासन की सलाह पर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

समय में किया जाएगा 

जो ट्रेनें पहले रात में बॉर्डर इलाकों जैसे अमृतसर, जम्मू और फिरोजपुर पहुंचती थीं, अब उन्हें सुबह के समय इन जगहों पर पहुंचाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले का असर 15 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ेगा। हालांकि, यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने दिन में स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है ताकि लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और सफर का कोई दूसरा विकल्प भी तैयार रखें। असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम यात्रियों से सहयोग की उम्मीद करते हैं। रेलवे ने अपने स्टाफ के लिए भी सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर तुरंत RPF (रेलवे सुरक्षा बल) को जानकारी दें। ट्रेन से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। रेलवे द्वारा तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन जरूरी है। यदि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/e6GqcrM
via

No comments:

Post a Comment