Pakistan Jaffar Express Train Hijack Live: न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार (11 मार्च) को गोलीबारी के बाद लगभग 450 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। आतंकवादियों ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उन्होंने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित 182 यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। बाकी यात्रियों को उन्होंने छोड़ दिया है।
रेलवे अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब उस पर गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर 120 यात्रियों को बंधक बनाने और छह सैन्यकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
क्षेत्र के लिए स्वायत्तता की मांग करने वाले उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उनके द्वारा बंधक बनाए गए लोग पाकिस्तानी सैन्यकर्मी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार को लगभग 450 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला किया, जिसमें ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/A35zROu
via
No comments:
Post a Comment