Sahara Refund: सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा की स्कीमों में पैसा लगाने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है कि उन्हें पैसा वापिस मिलेगा या नहीं। हालांकि, इस पर सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा है कि अब भी वह सहारा ग्रुप का मामला जारी रखेगा, क्योंकि यह व्यक्ति नहीं, बल्कि इकाई से जुड़ा मसला है। सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का 14 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मार्केट रेगुलेटर के खाते में सहारा से जुड़ा कुल 25,000 करोड़ रुपये का फंड है और रॉय की मौत के बाद यह फंड फिर से फोकस में है। क्या आपका पैसा भी फंसा है तो पहले जान लें क्या आप इस पैसे को वापस पाने के हकदार हैं। केंद्र सरकार ने सहारा सहकारी समितियों में पैसा लगाने वाले जमाकर्ताओं के लिए पोर्टल लॉन्च कर चुका है। यहां वह क्लेम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सहारा की इन सोसाइटी में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पैसा मिलेगा वापिस सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड। 45 दिनों में खाते में आ जाएंगे पैसे सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से अपनी जमा पैसा वापस पाने का तरीका बहुत आसान है और इसके लिए न तो आपको कोई चार्ज देना होगा और न ही किसी एजेंट की मदद लेनी होगी। निवेशक स्वयं इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं और वैरिफिकेशन के बाद रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पैसे वापस करने का पूरा प्रोसेस 45 दिनों के अंदर पूरा हो जाएगा। पहले 30 दिनों में 30 दिनों में रिफंड के लिए अप्लाई करने वाले निवेशकों के डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन सहारा समूह की समितियां करेंगी। उसके बाद 15 दिनों के अंदर आपको पैसा मिल जाएगा। ये जानकारी आपको SMS के जरिये मिल जाएगी। सहारा रिफंड के लिए यहां करना होगा अप्लाई डिपॉजिटर्स को https://ift.tt/547Ym9b पर जाना होगा। वहां अपना 12 डिजिट का मेंबरशीप नंबर, आधार के आखिरी 4 डिजिट नंबर, आधार नेंबर से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होगा जिस पर ओटीपी आ सके। क्लेम डिटेल्स को भरना होगा। अब आपका फॉर्म तैयार है और इसमें सभी जानकारी भर दें। अपनी फोटों लगाएं और क्लेम फॉर्म पर साइन कर दें। क्लेम फॉर्म को अपलोड कर दें। इसके साथ अपने पैन कार्ड की फोटो डॉक्यूमेंट के साथ अपलोड करके सबमिट कर दें। 50,000 रुपये से ऊपर के के क्लेम को पाने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। रिफंड डिपॉजिटर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। F&O Manual : Nifty की चाल सपाट, अरबिंदो और सनफार्मा में लॉन्ग बिल्ड-अप के साथ फार्मा ब्रेकआउट के लिए तैयार
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1DGo6n2
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment