Tata Investment Shares: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट्स कॉरपोरेशन के शेयरों में शुक्रवार 17 नवंबर को 20% की तगड़ी उछाल आई है। कंपनी के शेयर अपनी 20% की की अपर सर्किट सीमा को छूकर 3,908.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। दलाल स्ट्रीट को उम्मीद है कि 22 नवंबर को खुलने वाले टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के IPO से इस कंपनी को अपनी वैल्यू अनलॉक करने में मदद मिलेगी। इसी के चलते इसके शेयरों में यह तेजी आई है। टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है और इसमें टाटा इन्वेस्टमेंट एक प्रमोटर ग्रुप इकाई है। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (TICL) एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है, जो इक्विटी और इक्विटी-से जुड़े सिक्योरिटीज जैसे लंबी अवधि के निवेश कारोबार में शामिल है। टाटा मोटर्स के अलावा, कंपनी के पास टाटा ग्रुप की कम से कम छह अन्य सूचीबद्ध कंपनियों में हिस्सेदारी है। इसमें टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (, Tata Consumer Products), ट्रेंट (Trent), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi), टाटा स्टील (Tata Steel) और टीसीएस (TCS) शामिल हैं। टाटा इन्वेस्टमेंट का शेयर 2023 में 84 प्रतिशत से अधिक की चढ़ चुका है। साल 2009 के बाद किसी एक साल में स्टॉक का अबतक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 2009 में यह स्टॉक करीब 120% चढ़ा था। पिछले 5 सालों में, टाटा इन्वेस्टमेंट ने अपने निवेशकों को 350 प्रतिशत से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यह भी पढ़ें - Tata Tech IPO से जुड़ी हर जानकारी और इससे जुड़ा जोखिम, 9 आसान बिंदुओं में समझें टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में जब कंपनी ने अपने टॉप मैनेजमेंट में कुछ नई नियुक्ति किया है। कंपनी ने वैभव गोयल को नया जनरल मैनेजर (GM) नियुक्त किया है। गोयल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और चार्टर्ड फाइनेंशयिल एनालिस्ट हैं। इनके पास 15 सालों से अधिक का अनुभव है, जो विभिन्न पदों पर भारतीय बाजार के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते रहे हैं। कंपनी ने कहा, "इसके अलावा, उनके पास 5 साल से अधिक का फंड मैनेजमेंट का अनुभव है।" Tata Technologies IPO टाटा टेक का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा और 24 नवंबर को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 475-500 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब 20,283 करोड़ रुपये है। साल 2004 के बाद पहली बार टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का IPO आ रहा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/JHBDCNu
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment