आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी 1.5% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। निफ्टी 5 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ जबकि BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स आज 897.28 अंक यानी 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 58,237.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 258.60 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 17,154.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में इंफ्रा, IT, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मेटल, फॉर्मा, एनर्जी , बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। छोटे-मझोले शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा और मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 1.82 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीक्स में आज 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इन खबरों पर दिखा सबसे ज्यादा एक्शन IndusInd Bank | CMP: Rs 1,060.85 | आज यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की गिरकर बंद हुआ। RBI ने अगले 2 साल के लिए एक बार फिर सुमंत कथपालिया को बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। सुमंत कथपालिया 2008 में इंडसइंड बैंक के साथ जुड़े थे। बोर्ड ने 3 साल के कार्यकाल के लिए मंजूरी मांगी थी। जेपी मॉर्गन ने IndusInd Bank पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 1060 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन ने रेटिंग घटाकर न्यूट्रल किया, लक्ष्य भी 1,400 रुपए प्रति से घटाया है। Mahindra CIE Automotive | CMP: Rs 363 | आज यह स्टॉक 7 फीसदी टूटा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) सोमवार को ब्लॉक डील के जरिए ऑटो कंपोनेंट कंपनी महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव लिमिटेड (Mahindra CIE) में 4.6 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी ने इसके लिए फ्लोर प्राइस 355 रुपए प्रति शेयर रखा है। सीएनबीसी-टीवी18 के अनुसार सूत्रों ने बताया कि बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 355 रुपए प्रति शेयर है और डील का साइज 615 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इनवेस्टर्स के लिए ब्लॉक डील के बाद 60 दिनों का लॉक-अप पीरियड होगा। ELGI Equipments | CMP: Rs 477.50 | आज यह स्टॉक 2 फीसदी चढ़ा है। Elgi Equipments के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। दरअसल US सब्सिडियरी ने CS इंडस्ट्रियल सर्विसेस से करार किया है। CS इंडस्ट्रियल सर्विसेस में 33.33% हिस्सा खरीद के लिए करार है। $1.25 लाख में डील होने की उम्मीद है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा। ICICI Lombard General Insurance | CMP: Rs 1,080.90 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक को ICICI Lombard General Insurance में शेयरहोल्डिंग विनिवेश करने के लिए RBI से 9 सितंबर 2023 तक का समय मिला है। बैंक को इस कंपनी में हिस्सेदारी घटाकर 30% से कम करनी है। फिलहाल, इस इंश्योरेंस कंपनी में बैंक के पास कुल 48.02% हिस्सा है। Tata Chemicals | CMP: Rs 967 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। FITCH ने आउटलुक स्टेबल से पॉजिटिव किया। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा है। गिरते बाजार में अच्छी कमाई के लिए मार्केट क्लोजिंग से पहले 3 स्टॉक्स बिकवाली और 1 में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह GMDC | CMP: Rs 140 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। ओडिशा में 2 कोल माइंस के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई है। कमर्शियल कोल ब्लॉक नीलामी के तहत 2 माइंस के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा। TCI Express | CMP: Rs 1,538 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। प्रमोटर विनीत अग्रवाल ने 9 मार्च को ऑफ-मार्केट लेनदेन के माध्यम से टीसीआई एक्सप्रेस में अतिरिक्त 2.65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी।इसके साथ कंपनी में अग्रवाल की हिस्सेदारी पहले के 2.59 फीसदी से बढ़कर 5.24 फीसदी हो गई है। Steel Authority of India | CMP: Rs 86.90 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। कंपनी के बोर्ड ने 16 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अंतरिम लाभांश पर विचार करेंगे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/BdqwHUa
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment