Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (12 दिसंबर) हड़कंप मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में अधिकतर क्रिप्टो रेड जोन में हैं और जिनके नहीं हैं, वह भी फ्लैट भाव पर हैं। सबसे अधिक गिरावट डॉजकॉइन (Dogecoin) में है और यह 8 फीसदी से अधिक टूटा है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 17 हजार डॉलर नीचे है। अभी यह 1.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 16988.43 डॉलर (14.02 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.38 फीसदी की गिरावट आई है और यह 84.44 हजार करोड़ डॉलर (69.72 लाख करोड़ रुपये) रह गया है। दोबारा कांट्रैक्ट मिला तो बढ़ी खरीदारी, इस कंपनी के शेयर पहुंचे एक साल के रिकॉर्ड हाई पर वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ग्रीन जोन में है लेकिन यह भी फ्लैट भाव पर है। सात दिनों में सबसे अधिक डॉजकॉइन (DogeCoin) कमजोर हुआ है और इसका भाव 16 फीसदी से अधिक टूट गया। टॉप के दो क्रिप्टो के बात करें तो उनकी भी हालत अच्छी नहीं है। बिटकॉइन एक हफ्ते में करीब दो फीसदी कमजोर हुआ है तो दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी तीन फीसदी से अधिक फिसला है। Wipro Share Price: इस साल विप्रो के शेयरों की बुरी पिटाई, 45% गिर गए भाव, निवेश के लिए एक्सपर्ट की ये है राय टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटकॉइन (BitCoin) 16,988.43 डॉलर (-) 1.01% एथेरियम (Ethereum) 1,254.70 डॉलर (-) 1.38% टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00% बीएनबी (BNB) 283.74 डॉलर (-) 2.18% यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00% बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.00% एक्सआरपी (XRP) 0.3756 डॉलर (-) 2.69% डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08908 डॉलर (-) 8.01% कार्डानो (Cardano) 0.3063 डॉलर (-) 1.82% पॉलीगॉन (Polygon) 0.8896 डॉलर (-) 2.09% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3254 करोड़ डॉलर (2.69 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 37.67% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.69 फीसदी हिस्सेदारी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/KUwjRZu
via
No comments:
Post a Comment