Sunday, December 4, 2022

बेटी के जन्म के बाद महिला कुछ ही घंटों में बन गई लखपति, जानिए कैसे बदली किस्मत

किस्मत से पहले कुछ नहीं मिलता। ऐसा हम सब लोगों ने सुना भी है और देखा भी है। कहते हैं कि घर में बेटियां भाग्य लेकर आती हैं। यह बात बिल्कुल सच साबित हुई है। अमेरिका में एक एक महिला ने सुबह बेटी को जन्म दिया और इसके कुछ कुछ घंटों बाद शाम को लॉटरी लग गई। इसमें महिला ने लाखों रुपये की राशि जीत ली। अब लॉटरी जीतने के बाद परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है। महिला ने अपनी बेटी को लकी चार्म बताया है। उसने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी बेटी ने मेरी किस्मत के दरवाजे खोल दिए। मैं उसकी बहुत आभारी हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में 28 साल की ब्रेंडा रहती है। उन्होंने 9 नवंबर की सुबह बेटी को जन्म दिया। इसी दिन शाम को ही ब्रेंडा के पास कॉल आई। जिसमें उसे बताया गया कि आपने लॉटरी जीत ली है। लॉटरी का इनाम 80,000 पाउंड (लगभग 80 लाख रुपये) था। पल भर में बदल गई जिंदगी सारी कटौती के बाद ब्रेंडा को करीब 53 लाख रुपये मिले। 30 नवंबर को उनके खाते में लॉटरी में जीती सारी रकम ट्रांसफर भी हो गई है। अब उनकी ये कहानी सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रही है। महिला ने अपनी बेटी को लकी चार्म बताया है। ब्रेंडा ने बताया कि जैसे ही उसे लॉटरी की खबर मिली वो खुशी से झूम उठी। मेरे लिए यह दोहरी खुशी है। इससे पूरा परिवार खुश है। फिलहाल ब्रेंडा की जो लॉटरी लगी है। इन पैसों से वो अपनी उधारी चुकाएंगी। इसके बाद दूसरे काम में पैसे खर्च करेंगी। मॉर्गन स्टेनली के वीपी ने मुंबई में मोबाइल लुटेरे को दौड़ा कर दबोचा, किया पुलिस के हवाले चमत्कार ब्रेंडा इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रही हैं। ब्रेंडा का कहना है कि वो अपने जन्म दिन पर हमेशा लॉटरी खरीदती हैं, लेकिन कभी सफलता नहीं मिली। ब्रेंडा पहले से ही दो बच्चों की मां हैं। बेटी के जन्म के साथ लॉटरी जीतना ब्रेंडा के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/c8Oezxj
via

No comments:

Post a Comment