Tuesday, October 4, 2022

TikTok पर 'समलैंगिकता' को बढ़ावा देने का आरोप, रूस की अदालत ने लगाया लाखों का जुर्माना

चाइनीज शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) पर रूस (Russia) में 30 लाख रुबल (करीब 42 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। रूस की एक अदालत ने पाया कि बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक ने 'LGBT प्रोपगैंडा' फैलाने वाले कंटेट को रूसी अधिकारियों की तरफ से हटाए जाने का अनुरोध किए जाने के बावजूद उसे डिलीट नहीं किया। इसी के चलते उस पर यह जुर्माना लगाया गया है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि ये कंटेंट उसके कानूनों का उल्लंघन है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक, TikTok के खिलाफ आरोप लगाया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर 'गैर-पारंपरिक मूल्यों, एलजीबीटी, नारीवाद और पारंपरिक यौन मूल्यों की गलत व्याख्या' को बढ़ावा दे रही है। टिकटॉक के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब, रूस अपने 'समलैंगिंक प्रोपगैंडा विरोधी' कानूनों को और सख्त बनाने की कोशिश कर रहा है। रूस ने साल 2013 में 'समलैंगिंक प्रोपगैंडा' को लेकर एक कानून पास किया था, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति या संस्था पर बच्चों के बीच समलैंगिक संबंधों का प्रचार करने या उसे बढ़ावा देने पर रोक है। रूसी सांसदों की मांग है कि इस कानून के दायरे में व्यस्कों को भी शामिल करना चाहिए। साथ ही नाबालिग बच्चों को 'LGBT प्रोपगैंडा' से परिचित कराने वालों पर लगाए गए जुर्माना राशि में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: महज 14 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, एक्सपर्ट भी निवेश की दे रहे सलाह, ये है टारगेट रूस पिछले कुछ समय से बड़ी टेक कंपनियों के रेगुलेशन और उनके कंटेंट को लेकर सख्ती कर रहा है। टिकटॉक पर जुर्माना इसी कड़ी में लगाया है। रूस इन कंपनियों को देश में डेटा स्टोरेज करने और देश में पश्चिमी फर्मों के प्रभाव को रोकने के लिए उन पर कुछ प्रतिंबंध लगाने की मांग करता रहा है। रूस के अधिकारियों का कहना है कि वे पश्चिमी देशों की तरफ से प्रचारित गैर-रूसी उदारवादी मूल्यों के विरोध में बचाव कर रहे हैं। हालांकि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि कानून व्यापक रूप से रूस के LGBT समुदाय को डराने के लिए लागू किया गया है। एमेजॉन ट्विच (Amazon Twitch) पर भी लगा जुर्माना इससे पहले मंगलवार को एक दूसरे रूसी कोर्ट ने एमेजॉन की स्ट्रीमिंग सर्विस ट्विच (Twitch) पर 40 लाख रुबल का (करीब 55 लाख रुपये) जुर्माना लगाया। Twitch पर यह जुर्माना यूक्रेन के एक राजनेता का इंटरव्यू अपने प्लेटफॉर्म से नहीं हटाने के लिए लगाया गया है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RkhVxC5
via

No comments:

Post a Comment