Sunday, October 2, 2022

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव ICU में भर्ती, लखनऊ से मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत बिगड़ गई है। News18 के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में रखा है। जानकारी के मुताबकि, मुलायम सिंह यादलव के साथ इस वक्त उनके भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव मौजूद हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पिता की बिगड़ी हालत की खबर सुन कर लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता में ही चल रहा है। इससे पहले भी उनकी तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। बढ़ती उम्र और स्वस्थ्य के चलते मुलायम अब सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे हैं। Haryana | SP chief Akhilesh Yadav reaches Medanta hospital in Gurugram where his father & SP leader Mulayam Singh Yadav has been admitted https://t.co/4jAtwMloFXpic.twitter.com/kCCcxbxWOS — ANI (@ANI) October 2, 2022 मुलायम सिंह यादव करीब 82 साल के हो चुके हैं और लगातार उनकी तबीयत खराब चल रही है। उन्हें जून में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अभी तक प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार दोपहर अचानक मुलायम सिंह को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। डॉक्टरों ने बिना रिस्क लिए हुए, उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7zLTiHm
via

No comments:

Post a Comment