Stock Market Today Live Market at pre-opening: संवत 2079 की शुरुआत बढ़त के साथ होती नजर आई है। प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। 18:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 465.95 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 59773.10 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 229.00 अंक यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 17805.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। मुहूर्त ट्रेडिंग पर ग्लोबल संकेत अच्छे मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे है। मुहूर्त ट्रेडिंग शाम सवा 6 बजे से सवा 7 बजे तक होगी। RIL का Q2 मुनाफा 15,512 करोड़ रुपये रिलायंस ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए । कुल मुनाफा साढ़े 15,512 करोड़ रुपये रहा है। ऑयल टू केमिकल, जियो, रिटेल समेत सभी कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने फाइनेंशियल सर्विस कारोबार का डीमर्जर भी किया। RIL के 1 शेयर के बदले JFS का 1 शेयर मिलेगा। जियो की 5G सेवा लॉन्च दीवाली पर जियो का बड़ा धमाका देखने को मिला। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जियो 5जी सेवा लॉन्च की है। चेन्नई और नाथद्वारा में भी सेवा शुरु की है। ICICI बैंक, कोटक बैंक के शानदार नतीजे ICICI BANK और KOTAK MAH BANK के नतीजे शानदार रहे है। दूसरी तिमाही में ICICI BANK का मुनाफा 37 परसेंट बढ़ा है जबकि NIM 4.31 परसेंट हासिल किया है। वहीं KOTAK MAH BANK ने भी कमाल किया है। मुनाफा 27 परसेंट बढ़ा है और दोनों बैंकों के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। HUL के मिलेजुले Q2 नतीजे दूसरी तिमाही में HUL ने मिलेजुले नतीजे पेश किए। कंपनी की आय और वॉल्यूम अनुमान के मुताबिक बढ़ा लेकिन मार्जिन के मोर्चे पर निराशा हुई है। उधर JSW स्टील के नतीजे कमजोर रहे है । EBITDA और मार्जिन दोनों अनुमान से कम रहा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dgh7Bik
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
-
Brazil counts almost 58,000 dead by COVID-19, and more than 1.2 million cases of the disease. from Top World News- News18.com https://ift....
No comments:
Post a Comment