Brahmastra Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा (Brahmastra Part One: Shiva)’ ऐसे समय अच्छी कमाई कर रही है जब बॉलीवुड को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मुहिम चल रही है। 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार जारी बायकॉट अभियान के बावजूद फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। प्रोडक्शन बैनर स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस के अनुसार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ने भारत में दो दिन में करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म वर्ल्ड वाइड भी अच्छी कमाई करते हुए 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड में टॉप करने वाले आर के शिशिर कितने घंटे पढ़ाई करते थे? खुद बताया सफलता का राज पीटीआई के हवाले से एक आधिकारिक बयान में निर्माताओं ने कहा कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 160 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बयान के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन कुल 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 85 करोड़ पहुंच गया। इसके साथ ही फिल्म ने दो दिन में 160 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक में बनाई गई है। फिल्म की तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई को लेकर भी अच्छी उम्मीद की जा रही है। निर्माताओं का कहना है कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में काफी अच्छी बढ़त देखी जा सकती है और संभव है कि रविवार को फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाए। BRAHMĀSTRA 2-DAYS BOX OFFICE प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है इस दुनिया में । Thank you to all our audiences, for spreading Love and Light in Cinemas this weekend ! Book tickets now! BMS - https://t.co/qjPVPFw8u1 Paytm - https://ift.tt/Ip1DXhd pic.twitter.com/dhuNsYImZX — BRAHMĀSTRA (@BrahmastraFilm) September 11, 2022 इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी 'ब्रह्मास्त्र' के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 31.5 से 32.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, दूसरे दिन 37.5 से 38.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में दो दिनों में 69 से 71 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अभी फिल्म के पास वीकेंड का तीसरा दिन रविवार बाकी है। Brahmāstra is SENSATIONAL at the #BO... *#Hindi* version... *#Nett* BOC... Day 1: ₹ 31.5 cr - ₹ 32.5 cr Day 2: ₹ 37.5 cr - ₹ 38.5 cr Final total could be higher... #India biz. National chains are seeing extraordinary numbers... Day 1: ₹ 17.08 cr est Day 2: ₹ 20.67 cr est pic.twitter.com/iO9X0eiE9v — taran adarsh (@taran_adarsh) September 11, 2022 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी, डिंपल कपाडिया और दिव्येन्दु शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल है। 'ब्रह्मास्त्र' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को दुनिया भर में 9000 स्क्रीन मिली हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Lwctrgj
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment