Friday, August 26, 2022

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में काटे जाएंगे 5,100 से अधिक पेड़

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा छह लेन वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur Highway) के निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 5,100 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे। आधिकारिक दस्तावेजों से यह हैरान करने वाली जानकारी मिली है। दिल्ली में कुल 9.58 हेक्टेयर क्षेत्र में वन भूमि होने का अनुमान है। उप वन संरक्षक (मध्य) के अनुसार, अनुमानित वन भूमि पर 5,104 पेड़ काटे जाएंगे और 8.66 करोड़ रुपये की लागत से एनटीपीसी इको पार्क, बदरपुर में क्षतिपूर्ति के तौर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर भड़के सुनील पाल, पूछा- 'क्या अब B-C ग्रेड की फिल्में करोगे?' दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का दिल्ली हिस्सा अक्षरधाम नेशनल हाईवे-9 (NH-9) जंक्शन से उत्तर प्रदेश के साथ शहर की सीमा तक फैला हुआ है। उप वन संरक्षक की स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 के उल्लंघन की कोई सूचना नहीं मिली है। पीटीआई के मुताबिक इसके अलावा, यह वन क्षेत्र किसी नेशनल पार्क, किसी वन्यजीव अभयारण्य, बायोस्फीयर रिजर्व, बाघ अभयारण्य, हाथी अभयारण्य या वन्यजीव प्रवास गलियारा का हिस्सा नहीं है। साथ ही, यह किसी पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र में नहीं आता है। हालांकि, यह क्षेत्र ओखला पक्षी अभयारण्य स्थल से 5.45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cg2Nlz6
via

No comments:

Post a Comment