एशियाई शेयर बाजारों में इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिहाज से पहली छमाही काफी शांत रहा। इसके पीछे मंहगाई की बढ़ती आशंका और मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती के चलते शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट एक प्रमुख कारण रही। हालांकि अब एशिया के कुछ देशों में फिर से हरे निशान दिखने लगे हैं, जिसके साथ IPO मार्केट में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। वैश्विक स्तर पर देखें तो, 2022 की पहली छमाही में शेयर बाजारों में करीब 70 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसा पिछले दो दशकों में नहीं देखा गया था। हालांकि इसके बावजूद एशिया के IPO मार्केट का प्रदर्शन यूरोप और अमेरिकी शेयर बाजारों की तुलना में बेहतर रहा है। चीन और हांगकांग के शेयर बाजारों में एक बार फिर से पूरी दुनिया की तुलना में अच्छी रैली देखी जा रही है, जिसने दूसरी छमाही के लिए संभावनाओं को मजबूत किया है। आइए जानते हैं कि साल 2022 की दूसरी छमाही में एशियाई शेयर बाजार में लॉन्च होने वाले सबसे बड़े IPO कौन से हैं- 1. सिंजेंटा ग्रुप (Syngenta Group) यह चाइना नेशनल केमिकल कॉर्प के स्वामित्व वाली सीड और फर्टिलाइजर सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। कंपनी की योजना इस साल शंघाई के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने की है। सिंजेंटा ग्रुप करीब 65 अरब युआन (9.7 अरब डॉलर) का IPO ला सकती है, जो इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है। यह भी पढ़ें- NBCC के शेयर में 11% तक की दमदार रैली, ऑफिस स्पेस की बिक्री से 1,500 करोड़ रुपये के फायदे की खबर से मिला सपोर्ट 2. ऑफबिजनेस (OfBusiness) यह एक इंडियन स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना एक कपल ने की थी। कंपनी अपने IPO से 2 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है और यह पेटीएम के बाद देश का सबसे बड़ा टेक IPO हो सकता है। स्टार्टअप के एक को-फाउंडर ने बीते अप्रैल में बताया था कि वह इस साल के अंत तक अपना IPO लाने की योजना में है। ऑफ बिजनेस, भारतीय कारोबारियों और उद्यमियों को बल्क में रॉ मैटेरियल खरीदने में मदद करती है। 3. बीयरको (BeerCo) यह थाईलैंड की एक वेबरेज कंपनी है, जो इससे पहले दो बार अपना IPO लाने की कोशिश कर चुकी है। कंपनी इस साल तीसरी बार सफलता के आश्वस्त है। बीयरको अपने IPO के लिए 80 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर तक जुटा सकती है। कंपनी को पिछले दोनों बार कोरोना महामारी के कारण अपना IPO टालना पड़ा था। 4. के बैंक (K Bank) यह साउथ कोरिया का ऑनलाइन बैंक है। कंपनी को IPO लाने की मंजूरी मिल चुकी है और यह करीब 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी कर रही है। के बैंक भी इस साल के अंत तक अपना IPO लान्च करना चाहती है। 5. राकुटेन बैंक जापान की ऑनलाइन रिटेलर राकुटेन ग्रुप ने इस हफ्ते टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के लिए आवेदन दिया है। IPO के जरिए कंपनी करीब 1 अरब डॉलर जुटा सकती है। जापान में पिछले तीन सालों से 1 अरब डॉलर या इससे अधिक साइज वाला IPO नहीं लॉन्च हुआ है। 6. एंट ग्रुप (Ant Group) एंट ग्रुप के भी मेगा आईपीओ के भी इस साल के अंत तक आने की अटकलें हैं। अगर यह IPO आता है, यह इस साल का सबसे हाई-प्रोफाइल और बहुचर्चित IPO है। जैक मा की अगुआई वाले एंट ग्रुप ने दो साल पहले भी अपना IPO लाने की कोशिश की थी। हालांकि लिस्टिंग के ठीक दो दिन पहले चीन सरकार के दबाव में कंपनी ने अपनी IPO को रद्द कर दिया था। इसके बाद लंबे समय तक जैक मा सार्वजनिक नजरों से दूर रहे थे। एंट ग्रुप का IPO, दुनिया के सबसे आईपीओ में से एक हो सकता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/GB0ZWME
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment