Sunday, July 3, 2022

Amarnath Yatra: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, अमरनाथ यात्रियों पर हमले की साजिश रच रहे मास्टरमाइंड तालिब हुसैन सहित 2 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू पुलिस ने रविवार को अमरनाथ यात्रियों पर हमले की योजना बना रहे मास्टरमाइंड आतंकी तालिब हुसैन (Terrorist Talib Hussain) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनमें लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर तालिब हुसैन भी शामिल था। ये भी पढ़ें- Maharashtra: फ्लोर टेस्ट से पहले पहली अग्‍नि परीक्षा में एकनाथ शिंदे गुट पास, BJP नेता राहुल नार्वेकर चुने गए विधानसभा के नए स्पीकर पुलिस ने बताया कि राजौरी जिले के निवासी लश्कर कमांडर तालिब हुसैन और जिले में हाल में हुए IED विस्फोटों के मास्टरमाइंड तथा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आतंकवादी फैजल अहमद डार को तुकसन गांव में पकड़ लिया गया था। ग्रामीणों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के पास से दो AK राइफल, 7 ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। DGP दिलबाग सिंह ने ग्रामीणों को उनकी बहादुरी के लिए दो लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। 1) Faizal Ahmed Dar S/O Bashir Ahmed Dar r/o Pulwama and a categorised terrorist 2) Talib Hussain S/O Haider Shah R/O Rajauri.@JmuKmrPolice pic.twitter.com/a5DEMjj8QZ — Police Media Centre Jammu (@ZPHQJammu) July 3, 2022 वहीं, एडीजी मुकेश सिंह ने न्यूज 18 से कहा कि हम रियासी जिले के ग्रामीणों के साहस को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी पीर पंजाल के ऊंचे इलाकों में छिपे थे। इन ढोकों तक पहुंचना काफी मुश्किल है। लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आतंकियों को पकड़ लिया। तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ के लिए रवाना इस बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का 5वां जत्था रविवार को जम्मू के आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बालटाल जाने वाले 2,618 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 121 वाहनों में तड़के साढ़े 3 बजे रवाना हुए, इसके बाद 205 वाहनों से 6,155 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ। वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 48 किलोमीटर के नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 39,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग की पूजा अर्चना की। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम के लिए रवाना हुए 6,155 तीर्थयात्रियों में 1,924 महिलाएं, 12 बच्चे और दो ट्रांसजेंडर हैं, जबकि बालटाल जाने वाले समूह में 709 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ, 29 जून से घाटी के लिए भगवती नगर आधार शिविर से कुल 31,987 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। इसी दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/MVSbOn2
via

No comments:

Post a Comment