हुंडई मोटर (Hyundai Motor) ने अपनी अल्कजार एसयूवी (Alcazar SUV) का नया बेस वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) है। इस मॉडल का नाम Alcazar Prestige XE रखा गया है और यह अब 7-सीटों वाला इस एसयूवी का बेस वेरिएंट होगा। Alcazar Prestige XE कंपनी के पिछले बेस वेरिएंट के मुकाबले करीब 40,000 सस्ती है। Alcazar Prestige XE को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। हुंडई ने पहली बार Alcazar SUV को पिछले साल जून में उतारा था। उस समय इसकी शुरुआती कीमत 16.230 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) थी। Alcazar SUV को अब प्रेस्टिड, प्लेटनिम और सिग्नेचर सहित तीन लाइन में ऑफर करती है और इसके कुल 20 वेरिएंट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। नई Prestige XE वेरिएंट अब, प्लेटनिम 7-सीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के ठीक नीचे आएगी जिसकी कीमत 18.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) है। बता दें कि कंपनी प्रेस्टिज 7-सीटर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट के 16.30 लाख और 16.69 लाख वाले मॉडल को उतारना अब बंद कर दिया है। नई Alcazar Prestige XE में क्या है बदलाव अल्कजार के नए वेरिएंट में इंफोटनमेंट स्क्रीकन को छोटा किया गया है। पहले के वेरिएंट में इस स्क्रीन का साइज जहां 10.25 इंच था, वहीं इस वेरिएंट में इसकी साइज घटाकर 8 इंच कर दी गई है। इसके अलावा इस वेरिएंट में ऑटो-डिमिंग ORVM और बर्गलर अलार्म जैसे फीचर भी नहीं दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- M&M के शेयरों ने हिट किया ऑल टाइम हाई, ईवी बिजनेस में आए बड़े निवेश ने शेयर में भरा जोश Alcazar SUV फीचर्स अल्कजार एसयूवी में तीन लाइन में सीटें होती हैं। हुडंई इस SUV को 2 इंजन विकल्पों के साथ ऑफर करती है। इसमें पहला 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 157 bhp का पावर और 191 Nm का टार्क मिलता है। इसके अलावा इस एयूवी को छोटे 1.5 लीटर डीजल इंजन में भी पेश किया जाता है, जिसमें 113 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क मिलता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल या -स्पीज ऑटोमेटिक गिरयबॉक्स के साथ आते हैं। भारतीय सड़कों पर इनसे हैं मुकाबला हुंडई अल्कजार SUV की भारतीय सड़कों पर मुख्य मुकाबला किया केरेंस (Kia Carens), टाटा सफारी (Tata Safari), एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) और टोयाटा इनोवा से है। हुडंई ने अपनी 5 सीटर एसयूवी क्रेटा की सफलता के बाद 6/7 सीटों वाली अल्कजार को लॉन्च किया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/MnyopbI
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment