केंद्र सरकार के जो कर्मचारी कंप्यूटर एडवांस का लाभ उठाकर कंप्यूटर खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंप्यूटर एडवांस की ब्याज दर तय कर दी है। मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट की तरफ से जारी एक ऑफिस मेमोरंडम के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में कंप्यूटर एडवांस के लिए ब्याज दर 9.80 फीसदी वार्षिक तय की गई है। ऑफिस मेमोरंडम में कहा गया है, "यह सूचित किया जाता है कि कंप्यूटर खरीदने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को जो स्वीकृत एडवांस दिए जाएंगे, उसके लिए इस वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की ब्याज दर 9.80 फीसदी वार्षिक है।" इसके अलावा केंद्र सरकार ने कंप्यूटर एडवांस के नियमों में संसोधन भी किया है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारी इस कंप्यूटर एडवांस का इस्तेमाल कर 9.80 फीसदी सालाना की दर से आईपैड भी खरीद सकते हैं। अभी तक उन्हें इस मद से आईपैड खरीदने की इजाजत नहीं थी। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने इस संबंध में एक ऑफिस मेमोरंडम भी जारी किया है। यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwala को आज इन 2 शेयरों में हुआ ₹840 करोड़ का नुकसान, क्या आपने भी इसे खरीदा था? क्या आईपैड भी कंप्यूटर एडवाइंस के लिए स्वीकृत उद्देश्यों में पर्सनल कंप्यूटर की परिभाषा के तहत आता है? इसे लेकर एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए डिपार्टमेंट ने कहा, "इस बारे में आए अनुरोधों पर विचार किया गया है और यह फैसला लिया गया है कि अब अधिकारी कंप्यूटर एडवांस का इस्तेमाल कर आईपैड भी खरीद सकते हैं।" डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने अक्टूबर 2016 में नियमों में संशोधन कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कंप्यूटर एडवांस की सुविधा दी थी, जिसके तहत उन्हें 50,000 रुपये या कंप्यूटर की वास्तविक कीमत में जो भी कम हो वह एडवांस के तौर पर दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FpHd8Wi
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
-
Brazil counts almost 58,000 dead by COVID-19, and more than 1.2 million cases of the disease. from Top World News- News18.com https://ift....
No comments:
Post a Comment