Sunday, April 3, 2022

Heat Wave: मार्च की गर्मी ने तोड़ा 121 साल पुराना रिकॉर्ड, अप्रैल-मई में झुलसाने वाली पड़ सकती है गर्मी

Heat Wave: देश भर में होली के पहले से ही इस बार तापमान बढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही मध्य मार्च से राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू चल रही हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) के एक एनालिसिस से पता चला है कि भारत ने 121 सालों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है। जिसमें देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित था। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है। डेटा के मुताबिक, 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ है। मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इतना ही नहीं, दिन के तापमान के हिसाब से भी ये इतने दशकों के बाद दूसरा सबसे गर्म मार्च है। मार्च के दूसरे पखवाड़े के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू दर्ज की गई। Weather Forecast: इन राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने बताया अप्रैल में कैसा रहेगा देश का मौसम लू से राहत मिलने के आसार नहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्‍तर और मध्‍य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पूरा अप्रैल का महीना सूखा रहने के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में पहले हफ्ते में लू यानी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/b0XtGkD
via

No comments:

Post a Comment