Thursday, April 14, 2022

पटरी पर लेटकर मोबाइल से बात कर रही थी लड़की, ऊपर से निकल गई ट्रेन, फिर क्या हुआ, देखिए पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। आज हम एक ऐसे ही वीडियो के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जिसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो में एक लड़की आराम से पटरी पर बैठ कर बात कर रही है। तभी अचानक से ट्रेन आती है जो कि लड़की के ऊपर गुजर जाती है। लेकिन लड़की बात करने में ही मशगूल है, उसके ऊपर से ट्रेन के गुजरने का कोई फर्क नहीं पड़ता है। लड़की के ऊपर से ट्रेन गुजरने के बाद जब वो खड़ी होती है तो फोन पर बात करते हुए नजर आ रही है। यानी उसके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। यह वीडियो कहां का है, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। किसने शेयर किया वीडियो इस वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि फोन पर गॉसिप ज्यादा जरूरी है। इस वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। वहीं यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि हे प्रभु अवतार ले लो। वहीं दूसरे ने लिखा, इसको कोई मेडल दो। मालगाड़ी ऊपर से गुजर गई पर रिएक्शन जैसे रोज का काम है। एक यूजर ने भड़कते हुए कहा- ये क्या मरने गई थी, कॉल आते ही माइंड चेंज हो गया। ऐसे तरह के कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। कमाई में Ranbir Kapoor पर भारी पड़ती हैं Alia Bhatt, दोगुनी से ज्यादा है ब्रांड वैल्यू फ़ोन पर gossip, ज़्यादा ज़रूरी है pic.twitter.com/H4ejmzyVak — Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 12, 2022 बता दें कि आजकल मोबाइल जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना लोग एक मिनट भी नहीं रह पाते। कभी-कभी यही स्मार्टफोन मुसीबत का कारण भी बन जाता है। लोग इसमें इतना बिजी हो जाते हैं। उनके आस-पास क्या हो रहा है। उन्हें कुछ समझ नहीं आता। कई बार गाड़ी चलाते हुए फोन पर बात करने से हादसे हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही यह वीडियो है, जिसे देखकर रोंगेटे खड़े हो जाते हैं।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vgB9iS1
via

No comments:

Post a Comment