IMD weather update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा वेदर फोरकास्ट (weather forecast) में अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक, कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 6 और 7 फरवरी को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फवारी होगी। यह कहा गया, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 और 9 फरवरी को बारिश या भारी बारिश होगी और पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ में इन दो दिनों के दौरान हल्की बारिश होगी। उत्तर पश्चिमी भारत में 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि, मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3-4 दिन में तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। LIC IPO से पहले कस्टमर्स के लिए लैप्स पॉलिसी शुरू करने का मौका, लेट फी में छूट सहित जानें दूसरी डिटेल्स शीत लहर मध्य प्रदेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर का अनुभव होगा। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले 24 घंटों के दौरान और ओडिशा में अगले 2 दिनों तक शीत लहर का अनुभव होगा। अधिकारियों ने कहा, कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश या बर्फवाली होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा, वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के प्रभाव के चलते 6 से 9 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फवारी होने का अनुमान है। घना कोहरा हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 2 दिनों के दौरान घना कोहरा महसूस होगा। वहीं उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिनों के दौरान हल्का से घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अगले चार दिन कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iHzl2Um
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment