Sunday, January 30, 2022

Aus Open: राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में मेदवेदेव को हरा बने चैम्पियन

Australian Open 2022: साल 2022 का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर टेनिस स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने इतिहास रच दिया है। यह राफेल नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन, जबकि ओवरऑल देखें तो रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब (21st Grand Slam title) है। इसके साथ ही वे दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। 35 वर्षीय स्पेनिश टेनिस स्टार ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव को पांच घंटे से अधिक समय तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। इससे पहले टेनिस स्टार ने यह उपलब्धि 2009 में हासिल की थी। 2009 में उन्होंने ने रोजर फेडरर (Roger Federer) को फाइनल में हराया था। वह फाइनल मैच भी पांच सेट तक चला था। नडाल का नाम अब इतिहास में दर्ज हो गया है, क्योंकि वे 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। Punjab Election 2022: पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा करने के मामले में नडाल ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया। फेडरर और जोकोविच ने अब तक 20-20 ग्लैंड स्लैम जीते हैं। इस बार फेडरर फिटनेस की वजह से तो जोकोविच कोरोना वैक्सीन वीजा विवाद के कारण ग्रैंड स्लैंम में हिस्सा नहीं ले पाए। लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। नडाल अब तक अपने करियर में रिकॉर्ड 13 बार फ्रेंच ओपन, 4 बार अमेरिकी ओपन और दो-दो बार विंबलडन एवं ऑस्ट्रेलियन ओपन खीताब अपने नाम कर चुके हैं।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/fygvRtBYH
via

No comments:

Post a Comment