बाजार के आगे के आउटलुक और अर्निंग सीजन पर बात करते हुए कोटक महिंद्रा AMC के CIO इक्विटी हर्षा उपाध्याय का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे थोड़े सुस्त रह सकते है। जिसके चलते फर्स्ट हाफ मे निफ्टी का अर्निंग ग्रोथ 10-12 फीसदी के रेंज में हो सकता है। बाजार के आगे की चाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लॉर्जकैप कैप का वैल्यूएशन अभी भी यह ज्यादा महंगा नहीं लग रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप का वैल्यूएशन काफी महंगा हुआ है। जिसके चलते लॉर्जकैप शेयरों पर हमारा फोकस ज्यादा है। आईटी सेक्टर में चिंताएं खत्म नहीं हुई आईटी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर पर हमारा अंडरवेट नजरिया बना हुआ है। आईटी सेक्टर में चिंताएं खत्म नहीं हुई है। सेक्टर में अभी भी ग्रोथ मोमेंटम वापस नहीं आया है। हालांकि फेड की कमेंट्री के बाद बाजार उम्मीद कर रहा है कि 2024 में ब्याज दरों में कटौती होगी जिसके चलते सेक्टर में पिछले कुछ हफ्तों से री-रेटिंग देखने को मिल रही है। हालांकि ग्रोथ को लेकर कोई ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है और तीसरी तिमाही के नतीजों से भी सेक्टर में कुछ खास सुधार की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। हर्षा उपाध्याय ने आगे कहा कि पोर्टफोलियो मे लॉर्जकैप आईटी एक डिफेसिंव दांव साबित हो सकता है। शॉर्ट टर्म में ऑटो सेक्टर में दिख सकता है करेक्शन ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मीडियम टर्म आउटलुक पर नजर डालें तो ट्रैक्टर सेगमेंट को छोड़कर सभी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ रहने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में कोविड से लेकर 2023 तक डिमांड को लेकर खासा मजबूती नहीं देखी गई थी और मार्जिन में भी दबाव देखने को मिला था। लेकिन मौजूदा समय में कमोडिटी प्राइस में नरमी के चलते सेक्टर के मार्जिन और डिमांड में बढ़त देखने को मिल सकती है। जिसके चलते टू-व्हीलर, पैसेंजर या कमर्शियल जैसे सभी सेगमेंट में अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। जो आगे भी जारी रहेगी। लिहाजा लंबी अवधि के नजरिए से ऑटो सेक्टर में निवेश किया जा सकता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में इसमें थोड़ा बहुत करेक्शन दिख सकता है। पॉलिकैब में हमारी कोई पोजिशन नहीं हर्षा उपाध्याय ने सीएनबीसी-आवाज के साथ अपनी बातचीत में आगे कहा कि पॉलिकैब में हमारी कोई पोजिशन नहीं है। वहीं रियल्टी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रियल्टी सेक्टर पर पॉजिटीव नजरिया है। हालांकि छोटी अवधि में रियल एस्टेट सेक्टर में सतर्क रहने की जरुरत है। लेकिन लंबी अवधि में यह सेक्टर अच्छा करते नजर आएगे और इसमें लंबी अवधि के लिए बने रह सकते है। Top Picks:इंट्राडे में ये शेयर 6 देगे तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट्स भी आ रहे हैं बुलिश नजर डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/49sdRIK
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment