एक साल में निवेशकों का पैसा पांच गुना से अधिक बढ़ाने वाली कंपनी रोज मेर्क (Rose Merc) ने इस दौरान कई कंपनियों को आकर्षक वैल्यूएशन पर खरीदा है। इसकी सबसे लेटेस्ट शॉपिंग की बात करें तो हाल ही में इसने ऑर्गेनिक हेल्थकेयर कंपनी एबाका केयर (Abaca Care) को कैश में खरीदा है। इस खरीदारी के लिए वैल्यू वित्त वर्ष 2023 के नेटवर्थ से 185 गुना अधिक लगी थी। रोज मेर्क एबाका केयर के शेयर कैपिटल की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 51 लाख रुपये चुकाने को तैयार हो गई। कंपनी ने इसकी जानकारी 9 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। शेयरों की बात करें तो आज यह BSE पर 2 फीसदी के उछाल के साथ 153.15 रुपये (Rose Merc Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। कौन-कौन सी कंपनियां खरीदी हाई वैल्यूएशन पर और क्यों एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी को अबाका की नेटवर्थ 53,999 करोड़ रुपये थी 1 करोड़ रुपये के हिसाब से इससका वैल्यूएशन नेटवर्थ के हिसाब से 185.18 गुना है। यह कंपनी 17 मई 2023 को शुरू हुई थी और इसने अभी तक कोई रेवेन्यू हासिल नहीं किया है जबकि इसे 46001 रुपये का घाटा हो चुका है। इसी की 51 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए रोज मेर्क 51 लाख रुपये कैश में देने को तैयार हो गई है। कंपनी का कहना है कि इस निवेश से कंपनी को तेजी से आगे बढ़ रहे ऑर्गेनिक हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स में हिस्सेदारी करने का मौका मिलेगा। पहले यह खरीदारी रोज मेर्क के 51 हजार शेयरों के बदले में 51 हजार शेयर अबाका यानी शेयर स्वैप के रूप में होना था लेकिन कुछ टेक्निकल कॉमर्शियल दिक्कतों के चलते ऐसा नहीं हो सका। फिर अबाका और इसके प्रमोटर्स के अनुरोध पर रोज मेर्क 51% हिस्सेदारी के लिए 51 लाख रुपये के निवेश पर तैयार हो गई। Coca-Cola का बड़ा फैसला, तीन इलाकों में लोकल्स को सौंपा बॉटलिंग का काम यह रोज मेर्क की छह महीने में दूसरी हाई वैल्यू खरीदारी थी। इससे पहले सितंबर 2023 में इसने 7 करोड़ रुपये के शेयर-स्वैप सौदे में इवेंट और आर्टिस्ट मैनेजमेंट फर्म आउटक्राई मीडिया सॉल्यूशंस में 46.67 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। आउटक्राई (पूर्व नाम फ्योप्रो सर्विसेज) की वैल्यू 15.02 करोड़ रुपये लगी थी। वित्त वर्ष 2023 में 31.88 लाख रुपये की देनदारियों के साथ इसका नेटवर्थ निगेटिव थी। इसका रेवेन्यू 2.92 करोड़ रुपये और 23.19 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस खरीदारी के लिए आउटक्राई की वैल्यू रेवेन्यू के 5 गुने से अधिक और नेट प्रॉफिट के 64 गुने से अधिक पर लगाई गई थी। 4 सितंबर, 2023 को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि इस खरीदारी का उद्देश्य टैलेंट प्रमोशन, प्रोडक्ट् लॉन्चिंग, क्रिएटिव ब्रांडिंग और एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग कैंपेन्स के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ साझेदारी का है। इस फार्मा शेयर ने 8 महीने में डबल कर दिया निवेश, लिस्टिंग के दिन से ही मचा रहा धमाल Rose Merc के बारे में डिटेल्स रोज मेर्क पहले ज्योतिष और तंत्र-मंत्र से जुड़ी चीजें बेचती थी। अब इसका लक्ष्य अलग-अलग प्रकार के कारोबार में हिस्सा लेने की है। इसकी हिस्सेदारी भक्ति वर्ल्ड रेडियो ब्रॉडकास्टिंग, फाइनेंशियल कंसल्टेंसी और मर्चेंट बैंकर कैपिटल स्क्वॉयर और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी जाधव रोज मेर्क स्पोर्ट्स में है। शेयरों की बात करें तो इसके शेयर पिछले साल 12 जनवरी को 28 रुपये से उछलकर अब 153 रुपये पर पहुंच चुका है यानी कि एक साल में यह 446 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tDQk02g
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment