सिटीग्रुप (Citigroup) के कर्मचारियों को सोमवार को मैनेजमेंट में फेरबदल के साथ ही छंटनी की आशंका है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। हालांकि, इसके तहत कितने कर्मचारियों की छंटनी होगी, इसे लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है। कंपनी में दुनिया भर में 240000 कर्मचारी हैं। हालांकि, इस मामले पर सिटीग्रुप ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सिटीग्रुप ने पिछले महीने दशकों में अपने सबसे बड़े बदलाव के हिस्से के रूप में मैनेजमेंट लेयर्स को 13 से घटाकर 8 करने की योजना की घोषणा की थी। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ कहा कि लीडरशिप की दो टॉप लेयर्स में सिटी ने 15 फीसदी फंक्शनल रोल्स कम कर दीं और 60 कमेटी को समाप्त कर दिया। अक्टूबर में कहा गया था कि तीसरा सबसे बड़ा अमेरिकी लेंडर डिवीजनों के को-हेड्स और रीजनल रोल्स को भी खत्म कर करेगा, इंटरनल फाइनेंशियल मैनेजमेंट रिपोर्टिंग में 50 फीसदी की कटौती करेगा और डिसीजन मेकिंग को सेंट्रलाइज्ड करेगा। रॉयटर्स ने सितंबर में रिपोर्ट दी थी कि कंप्लायंस और रिस्क मैनेजमेंट में सपोर्ट स्टाफ और ओवरलैपिंग फंक्शन पर काम करने वाले टेक्नोलॉजी स्टाफ को नौकरी से निकाले जाने का खतरा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/pwR8abl
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment