भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और कैपिटलमाइंड के फाउंडर और सीईओ दीपक शेनॉय (Deepak Shenoy) के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। यह मामला रिक्रूटमेंट के ऑफर के बदले भारतपे से फंडों की हेराफेरी में ग्रोवर परिवार के शामिल होने से जुड़ा है जिसके खुलासे के बाद अशनीर ग्रोवर और दीपक शेनॉय के बीच बहस शुरू हो गई है। इकनॉमिक अफेंसेज विंग (EoW) के जांच की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने जो बैंक खाते दिए, वह इनवॉइस जारी होने के बाद खुला। EoW की जांच में खुलासा, फंडों की हेराफेरी के लिए अशनीर ग्रोवर की फैमिली ने बैकडेट वाले इनवॉइस जेनरेट किए क्या कहा Deepak Shenoy ने फंडों की हेराफेरी के इस मामले में दीपक शेनॉय ने X पर ट्वीट किया कि अश्नीर ग्रोवर ने भर्ती सर्विसेज के नाम पर अपने परिवार को फंड भेजा जो पैसा निकालने के लिए बहुत माना-जाना मैकेनिज्म है। दीपक के मुताबिक यह काम बहुत मूर्खतापूर्ण तरीके से किया गया और बैंक खातों के साथ पिछली तारीख के चालान जारी किए जो चालान जारी किए गए तारीख पर खुले ही नहीं थे। उन्होंने रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि इस तरीके से ग्रोवर के स्वामित्व वाली या उनसे जुड़ी फर्जी कंपनियों को 53 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। इन कंपनियों ने जीएसटी भी नहीं फाइल किया जबकि उन्होंने इस वसूल किया जिसने पूरे खेल का खुलासा कर दिया। दीपक शेनॉय ने ट्वीट में उन्होनें आगे लिखा कि उन्हें आश्चर्य होगा अगर स्टार्टअप्स में निवेशकों की कम से कम एक पॉलिसी हो जिसमें यह हो कि रिक्रूटमेंट से जुड़े पेमेंट्स और फाउंडर्स से जुड़े लिंक्स का सालाना स्वतंत्र रिव्यू होगा। Ashneer Grover apparently siphoned out funds to his family in the name of recruitment services - a well known mechanism to take money out. So stupidly done too - they backdated invoices with bank accounts that didn't even exist at that date! Remember news at that time stated… — Deepak Shenoy (@deepakshenoy) November 15, 2023 फिर कहां से कहां तक पहुंची बात दीपक शेनॉय के ट्वीट पर निशाना साधते हुए अशनीर ग्रोवर ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि भारतपे से जुड़ा विवाद खत्म होने पर आखिरी शख्स वही होंगे। इसके बाद दीपक शेनॉय ने अमेरिकी ऊर्जा कंपनी एनरॉन का उदाहरण दिया जो फर्जी अकाउंटिंग के चलते बंद हो गई। तत्कालीन सीईओ जेफरी स्किलिंग को 2006 में एनरॉन के ढहने से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया और उन्हें 24 साल जेल हो गई। Even Skilling of Enron calling someone an "asshole" before he went to jail. Please enjoy your time while the story comes out. There's always the UK to welcome you of course. — Deepak Shenoy (@deepakshenoy) November 15, 2023 दीपक शेनॉय ने आगे लिखा कि जब तक खेल खुल नहीं रहा, एंजॉय करो। इसमें अशनीर ने लिखा कि सेल्फ रियलाइजेशन अच्छी है जिस पर दीपक ने जवाब दिया कि यहां भी अच्छा इमेजिनेशन यूज कर रहे हो, अब समझ आया कि जो कंपनियां अस्तित्व में ही नहीं थी, इनवॉइस बनाते समय उनके बैंक खाते नंबर कैसे बन गए। इसके बाद दीपक ने आगे लिखा कि एंजॉय करो, समय बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन भारत बहुत समय देता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vZzpo9E
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment