FD Rates: 85 साल पुराने जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। J&K Bank की स्थापना 1938 में हुई थी। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज रिवाइज किया है और ये नई दरें कल 11 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने 555 दिनों की एफडी पर ब्याज 0.40 फीसदी बढ़ा दिया है। अब बैंक 555 दिनों की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने इस एफडी पर बढ़ाया ब्याज जम्मू और कश्मीर बैंक 555 दिनो की एफडी पर 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। पहले इस पर 7.10 फीसदी ब्याज दे रहा था। बैंक ने इस एफडी पर 0.40 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। बाकी पीरियड की एफडी पर ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जम्मू और कश्मीर बैंक करीब 85 साला पहले बना था और तभी से बैंक प्राइवेट सेक्टर के अनुसूचित कमर्शियल बैंकों में से एक बन गया है। जम्मू और कश्मीर बैंक कई नई एफडी दरें जम्मू और कश्मीर बैंक 7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.50% की ब्याज दर दे रहा है। 31 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) 3.50 की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। जम्मू और कश्मीर बैंक 46 दिनों से 180 दिनों की जमा पर 4.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिनों से लेकर 180 दिनों की एफडी पर 4.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 181 दिन से 270 दिनों की जमा पर 5.60% का ब्याज दे रहा है। ये हैं एफडी की नई ब्याज दरें 181 दिनों से लेकर 221 दिनों की एफडी पर 5.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 222 दिनों की एफडी पर ब्याज दर पहले 5.60 फीसदी मिल रही थी। अब 222 दिनों की FD पर 6.30 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 223 दिनों से लेकर 270 दिनों तक की एफडी पर अब 5.60% की दर से ब्याज मिलेगा। 271 दिनों से लेकर 332 दिनों को एफडी पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। 333 दिनों की एफडी पर 6 फीसदी की जगह 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। 334 दिनों से लेकर एक साल की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 1 साल से 2 साल तक की एफडी पर अब 7.10% की दर से ब्याज मिलेगा। ग्राहकों को दो से तीन साल या उससे कम की एफडी पर 7% की दर से ब्याज मिलेगा। जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) की 3 से 5 साल और 5 से 10 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। Market outlook : Nifty 19750 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 17 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1InYqde
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment