निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। इसी के साथ बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, फार्मा और मेटल शेयरों में रही। वहीं IT, बैंकिंग शेयरों में दबाव देखा गया। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी नजर आई। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 33 और निफ्टी 37 अंक चढ़कर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने चंबल फर्टिलाइजर, ग्लेनमार्क फार्मा, एनसीसी, कजरिया सेरामिक्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Chambal Fertilizer manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि अपोलो टायर्स के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 300 के स्ट्राइक वाली कॉल 7 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 12 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Glenmark Pharma Future rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से ग्लेनमार्क फार्मा के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 810 से 850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 770 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 786 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Interglobe Aviation का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा 5Paisa.com के रुचित जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः NCC Limited 5Paisa.com के रुचित जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में एनसीसी लिमिटेड पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 155 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 148 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 167 रुपये के लेवल तक जा सकता है। Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Kajaria Ceramics Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज कजारिया सेरामिक्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 1263 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें जबकि लंबी अवधि तक बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है। (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZTJz0fW
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment