दवा बनाने वाली अधिकांश कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों के कारण निफ्टी फार्मा इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। आज 9 नवंबर को इसमें लगातार सातवें सत्र में बढ़त नजर आई। इस अवधि के दौरान इसमें लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बेंचमार्क निफ्टी समान अवधि में दो प्रतिशत से भी कम बढ़ा। सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, अल्केम लैब्स, ल्यूपिन और टोरेंट फार्मा (Sun Pharma, Dr Reddy's Labs, Cipla, Alkem Labs, Lupin, and Torrent Pharma) जैसी लार्ज-कैप कंपनियों सहित अन्य कंपनियों ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे जारी किये। दिलचस्प बात यह है कि दूसरी तिमाही में घरेलू फार्मा बाजार में कमजोरी के बावजूद ज्यादातर फार्मा कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। घरेलू फार्मा बाजार दूसरी तिमाही में कमजोर बिक्री से जूझ रहा है। मुख्य रूप से छिटपुट मानसून के कारण वायरल संक्रमण में धीमी वृद्धि हुई। Top Diwali Picks: मोतीलाल ओसवाल की टॉप 10 दिवाली पिक्स जिसमें मिलेगा 16 से 37% का रिटर्न सिप्ला (Cipla) और टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) जैसी कंपनियों ने अपने क्रोनिक पोर्टफोलियो से घरेलू बाजार में कमजोरी को कम किया। जबकि डॉ. रेड्डीज (Dr Reddy's) जैसी अन्य कंपनियों की अमेरिकी बिक्री ने भारत के सुस्त रेवन्यू के प्रभाव को कम कर दिया। वहीं अल्केम लेबोरेटरीज (Alkem Laboratories) एक्यूट-हैवी कंपनी का अमेरिका में बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और कम इनपुट लागत और टैक्स दरों के बल पर आय और मुनाफा अच्छा रहा। अधिकांश फार्मा कंपनियों के नतीजे दूसरी तिमाही में बाजार की उम्मीदों से ऊपर रहे। इससे सेक्टर के प्रति सेंटीमेंट ऊंचा बनी हुआ है। इसके अलावा, ऐसे समय में जब वैश्विक बाजार विभिन्न विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, उस समय डिफेंसिव बाईंग ने भी सेक्टर के लिए रुझान को बढ़ावा दिया। जिससे हाल के सत्रों में निफ्टी फार्मा इंडेक्स में तेजी और बढ़ी। इस बीच, सेक्टोरल इंडेक्स के टेक्निकल इंडिकेटर्स भी आने वाले सत्रों में इंडेक्स को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक और बड़ी रैली की ओर इशारा कर रहे हैं। डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EdpDulQ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment