दिग्गज अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने कहा कि वह बेंगुलरु में स्थित अपने प्लांट (AstraZeneca Plant) को बेचकर वहां से निकलना चाहती है। कंपनी ने गुरुवार 16 नवंबर को जारी एक बयान में कहा कि वह इस बिक्री प्रक्रिया के लिए 'उचित समय' का इंतजार कर रही है। एस्ट्राजेनेका ने कहा कि कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को पूरी तरह चालू स्थिति में बिक्री के लिए रखेगी और ऐसे खरीदार की तलाश करेगी जो इस प्लांट में फिलहाल बनाए जा रहे या पैक किए जा रहे प्रोडक्ट्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CMO) के तौर पर भी काम कर सके। बशर्ते कि उसे सभी जरूरी मंजूरियां मिल सके। एस्ट्राजेनेका की भारतीय इकाई का हालिया सितंबर तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 60.8 फीसदी बढ़कर 52.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रेवेन्यू 311 करोड़ रुपये रहा था। एस्ट्राजेनेका का मुख्यालय ब्रिटेन में है। हालांकि इसकी सब्सिडियरी कंपनी 'एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया' भारतीय शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध है। यह कंपनी भारत में एस्ट्राजेनेका की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और मार्केटिंग गतिविधियों को देखती है। यह भी पढ़ें- डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा बड़ा मुनाफा एस्ट्राजेनेका ने कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। कंपनी ने ऑक्सफोर्डके साथ मिलकर कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित किया था, जिसे भारत में "कोविशील्ड" के नाम से बेचा गया था। कोरोना महामारी के दौरान इस वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया भर में किया गया था। टीके की खुराक को लेकर एस्ट्राजेनेका पर मुकदमा इस बीच ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका अपने कोविड टीके को लेकर एक मुकदमे का सामना कर रही है, जिसमें हर्जाने के तौर पर लाखों पाउंड की मांग की गई है। इस मामले में लंदन हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। यह मुकदमा जेमी स्कॉट नाम के व्यक्ति ने दायर किया है, जिनका दावा है कि अप्रैल 2021 में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका लगवाने के बाद उनके मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंची थी। इस मामले में तर्कतर्क का एक प्रमुख हिस्सा टीके के प्रभाव को लेकर है, जिसके बारे में दावेदारों की दलील है कि इसे ‘बहुत बढ़ा-चढ़ाकर’’ बताया गया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2YJqyad
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment