आज छुट्टी से पहले बाजार सीमित दायरे में बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग शेयरों में रही। वहीं इंट्राडे में मिडकैप ने भी रिकॉर्ड स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 48 अंक गिरकर 65 हजार 970 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 7 अंक गिरकर 19 हजार 795 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार सीमित दायरे में बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बर्जर पेंट्स, ल्युपिन, डिवीज लैब और जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयर में दांव लगाने की राय दी। Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Berjer Paints Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि बर्जर पेंट्स के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 600 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.80 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 11 से 13.5 से 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 4.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Lupin Future manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से ल्युपिन के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1265 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1229 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1242 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। 10 स्टॉक्स जो हैं बाजार के हीरो लेकिन रिटर्न में जीरो, पिछले कई महीनों से दिया शून्य रिटर्न Trader & Market Expert के अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Divis Lab Trader & Market Expert के अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में डिवीज लैब पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3765 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3720 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 3850 रुपये के लेवल तक जा सकता है। AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Jio Financial Services AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 224 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है। (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FziZSrW
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment