इस महीने की शुरुआत में रेमंड (Raymond) ने नए कारोबार में एंट्री का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद शेयर रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ रहे थे। हालांकि फिर 10 दिन बाद ही 13 नवंबर को रेमंड के सीईओ और एमडी गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) ने अपनी पत्नी नवाज मोदी (Nawaz Modi) से अलग होने का ऐलान किया। उनकी पत्नी ने कई दिनों के बाद इस मसले पर चुप्पी तोड़ी और रेमंड ग्रुप का 75 फीसदी यानी 11 हजार करोड़ रुपये मांगा है। इस ऐलान के बाद तो जैसे शेयरों पर सर्जिकल स्ट्राइक हो गया। इसके चलते नौ कारोबारी दिनों में इसका मार्केट कैप 1600 करोड़ रुपये से अधिक घट गया यानी पति-पत्नी के आपसी झगड़े में निवेशकों के 1688 करोड़ रुपये डूब गए। गौतम और नवाज की शादी आठ साल तक प्रेम संबंधों के बाद 1999 में हुई थी। Raymond के CEO गौतम सिंघानिया से अलग होने के बाद नवाज मोदी ने किए खुलासे, घरेलू हिंसा की होती रहीं शिकार 9 दिन में 13% से अधिक फिसल गए शेयर रेमंड के शेयर 12 नवंबर को बीएसई पर 0.71 फीसदी की बढ़त के सात 1902.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इसके बाद अगले ही दिन 13 नवंबर को गौतम और नवाज के बीच अलगाव का खुलासा हुआ और शेयर 2.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1847.50 रुपये पर बंद हुए। 22 नवंबर को नवाज मोदी ने रेमंड ग्रुप का जब 75 फीसदी मांग लिया तो शेयर इंट्रा- डे 4 फीसदी से अधिक टूट गए थे जो सितंबर 2023 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। Raymond के MD गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने तलाक में मांगी 75% वेल्थ कौन हैं नवाज मोदी सिंघानिया? Raymond के MD गौतम सिंघानिया की बीवी पिछले कारोबारी दिन 24 नवंबर को यह बीएसई पर 1.22 फीसदी फिसलकर 1649.10 रुपये पर बंद हुआ। इसका फुल मार्केट कैप नौ कारोबारी दिनों में 12,666.65 करोड़ रुपये से 1688 करोड़ रुपये गिरकर 10,978.67 करोड़ रुपये पर आ चुका है। टेक्निकल चार्ट पर यह 20-,50-100-,200-दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे आ चुका है। Raymond के MD गौतम सिंघानिया की पत्नी की वीडियो हुई वायरल, पति की दिवाली पार्टी में नहीं दी गई एंट्री Raymond शुरू करेगी नया कारोबार, डिफेंस और एयरोस्पेस में एंट्री के लिए खरीद रही यह कंपनी Raymond में हिस्सेदारी कितनी है दोनों की सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से रेमंड में नवाज सिंघानिया के पास महज 2500 शेयर हैं और गौतम हरि सिंघानिया के पास 29 शेयर। इसकी 29.83 फीसदी हिस्सेदारी यानी 1,98,61,793 शेयर जेके इनवेस्टर्स (बॉम्बे) लिमिटेड के पास हैं। प्रमोटर्स के पास इसके 49.11 फीसदी हिस्सेदारी है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के पास मौजूद फाइलिंग के मुताबिक जेके इनवेस्टर्स में पांच डायरेक्टर्स हैं जिसमें गौतम सिंघानिया और नवाज भी हैं। गौतम सिंघानिया अगस्त 1992 में इसके डायरेक्टर बने थे और नवाज जून 2015 में।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/F6LfCWm
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment