Daily Voice : वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि देश में प्राइवेट सेक्टर की बैलेंस शीट इस समय सबसे बेहतर स्थिति में हैं। इसकी तीन बड़ी वजहें हैं। पहली वजह ये है इस समय प्राइवेट कंपनियों का कर्ज काफी कम है। दूसरी वजह ये है कि इनके कैश फ्लो (नकदी) में भारी बढ़त देखने को मिली है। तीसरी वजह ये कि इस समय निजी कंपनियों के बैलेंस शीट बहुत अधिक मात्रा में नकदी पड़ी हुई है। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में रिफोलियो इन्वेस्टमेंट्स के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर संतोष जोसेफ ने कही हैं। उनका मानना है कि इस स्थिति में हमें आगे प्राइवेट सेक्टर की तरफ से कारोबार और क्षमता विस्तार पर होने वाले खर्च (कैपेक्स) में बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार में भी और तेजी देखने को मिलेगी। पोर्टफोलियों में ब्लू चिप्स स्टॉक्स जोड़ने का बेहतर मौका एसेट मैनेजमेंट, बैंकिंग और बीमा और फाइनेंशियल सर्विसेज का करीब 2 दशकों का अनुभव रखने वाले संतोष जोसेफ का कहना है कि बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए हमें अपने पोर्टफोलियो निवेश इंस्ट्रूमेंट का बेहतर मिश्रण रखना चाहिए। उनका मनाना है कि इस समय पोर्टफोलियों में ब्लू चिप स्टॉक्स जोड़ने का बेहतर मौका है। बाजार में नकदी काफी ज्यादा, छोटे-मझोले शेयरों की चांदी छोटे-मझोले शेयरों में हाल में आई तेजी पर बात करते हुए संतोष जोसेफ ने कहा कि मिड और स्मॉल कैप में जबरदस्त बढ़त और लार्जकैप में सुस्ती की वजह से मिड और स्मॉल कैप में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। इसे अलावा पिछले 2-3 सालों में बहुत सारे निवेशक जो शांत बैठे हुए थे। वे अब बड़े पैमाने पर बाजार में भाग लेने के लिए वापस आए हैं। ऐसे निवेशकों को स्मॉल और मिडकैप शेयर पसंद आ रहे हैं। इससे पहले स्मॉल और मिडकैप पर कभी इतना बड़ा रिसर्च नहीं होता था। लोग इनके नाम भी नहीं जानते थे। हालांकि, टेक्नोलॉजी के विकास और इसके जरिए रिसर्च और निवेश में आसानी आने के कारण, बहुत सारा पैसा स्मॉल और मिडकैप में आ रहा है। हर कोई अपने निवेश पर जल्दी रिटर्न चाहता है, इसलिए निवेशक स्मॉल और मिडकैप में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा इस समय बाजार में नकदी काफी ज्यादा है। इस नकदी का रुझान भी स्मॉल और मिडकैप की तरफ ज्यादा है। Market outlook : लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 7 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल क्या निवेशकों को इस साल बेहतर रिटर्न के लिए ब्लू-चिप्स के बजाय ब्रॉडर मार्केट पर फोकस करना चाहिए, या फिर यह सावधानी बरतने का समय है? इसके जवाब में संतोष ने कहा कि ब्लू चिप्स से ब्रॉडर मार्केट में शिफ्ट होना मोमेंटम को चेज करने जैसा होगा। यह सही नहीं है। बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए हमें अपने पोर्टफोलियो में निवेश इंस्ट्रूमेंट का बेहतर मिश्रण रखना चाहिए। उनका मनाना है कि इस समय पोर्टफोलियों में ब्लू चिप स्टॉक्स जोड़ने का बेहतर मौका है। ब्रॉडर मार्केट (मिड और स्मॉलकैप) में भारी तेजी और ब्लू में चिप्स में सुस्ती के इस दौर में पोर्टफोलियो में ब्लू चिप्स को जोड़ने और मिड और स्मॉलकैप को बनाए रखने की सलाह है। अगर आप मौका चूक गए हैं तो बाजार आपको ब्लू चिप्स खरीदने का मौका दे रहा है। दूसरी बात ये है कि अगर आप एक सफल लॉन्ग टर्म निवेशक बनना चाहते हैं तो आपको मोमेंटम चेज करने से बचाना होगा। इसके लिए आपके पोर्टफोलियो में व्यापक आधार और बुनियादी तौर पर मजबूत शेयरों वाली होल्डिंग होनी चाहिए। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Ke93vDE
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment