Chinese school: आमतौर पर स्कूलों में अनुशासन सिखाया जाता है। वहां छात्रों को नई चीजें सिखाई जाती हैं। उन्हें खाना, पढ़ना सोना सब कुछ सिखाया जाता है। लेकिन चीन के एक प्राइवेट स्कूल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान छात्रों के झपकी लेने पर शुल्क लगाने की तैयारी में है। स्कूल के इस फैसले से सोशल मीडिया में लोग भड़क गए हैं और जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, दक्षिणपूर्वी चीन के गुआंग्डोंग प्रांत (Guangdong Povince) में स्थित जिशेंग प्राइमरी स्कूल (Jiesheng Primary School ) कथित तौर पर नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों पर यह नया शुल्क लगाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल ने अपने पैरेंट्स-टीचर्स वीचैट ग्रुप में नए शुल्क के बारे में बताते हुए एक नोटिस भेजा था। हालांकि नए शुल्क लेने कोई कारण नहीं बताया गया है। लेकिन इसमें फीस स्ट्रक्चर के बारे में जरूर बताया गया है। जिससे आम जनता और अभिभावक हैरान रह गए। डेस्क, चटाई और बिस्तर पर सोने की अलग- अलग फीस छात्रों को सोने के लिए कई तरह विकल्प मुहैया कराए गए हैं। इसमें डेस्क, चटाई और बिस्तर तक शामिल है। अगर कोई छात्र डेस्क पर सोना चाहता है तो उसे 200 युआन (2,275 रुपये) का शुल्क लगेगा। जो बच्चे कक्षाओं में चटाई पर सोना चाहते हैं। उनके लिए शुल्क बढ़कर 360 युआन (4,094 रुपये) देना होगा। जबकि निजी कमरों में बिस्तरों पर सोने पर 680 युआन (7,856रुपये) का खर्च आएगा। जब बच्चे सो रहे होंगे तो स्टूडेंट्स की शिक्षकों की निगरानी में रहेंगे। साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट (South China Morning Post) में छपी खबर के मुताबिक, नाम नहीं छापने की शर्त पर एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि सभी शुल्क आधिकारिक नियमों के अनुरूप है। Costlier Biscuit: पैकेट में एक बिस्किट निकला कम, ITC को भरने पड़े 1 लाख रुपए लंच ब्रेक में घर जाने की इजाजत स्कूल के एक स्टाफ सदस्य के मुताबिक यह अनिवार्य नहीं होगा। छात्र अपने लंच ब्रेक के दौरान घर वापस जाने का विकल्प भी चुन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल स्वयं निर्णय ले सकता है कि उसे क्या शुल्क लेना है। इस मामले में सोशल मीडिया में कई लोगों के स्कूल के इस नियम को बेतुका बताया है। लोगों का कहना है कि स्कूल के इस फैसले से वो निराश हैं। एक शख्स ने सोशल मीडिया में कमेंट करते हुए कहा कि यह क्या मजाक है? स्कूल सिर्फ पैसे कामे के लिए पागल हो गया है। फिलहाल इस मामले में लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iBdaFlo
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment