सोनी पिक्चर्स के साथ विलय के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) को जल्द ही MSCI ग्लोबल स्मॉलकैप इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में जी एंटरटेनमेंट निफ्टी मिडकैप इंडेक्स का हिस्सा है। 11 अगस्त को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने ZEEL और Sony के बीच विलय योजना को मंजूरी दे दी। शुक्रवार को NSE पर जी एंटरटेनमेंट के शेयर 2.4 फीसदी की गिरावट के साथ 265.75 रुपये पर बंद हुए। NCLT ने सुरक्षित रख लिया था फैसला इससे पहले 10 जुलाई को न्यायिक सदस्य एचवी सुब्बा राव और टेक्निकल मेंबर मधु सिन्हा की डिविजन बेंच ने विलय पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। दरअसल, कई कर्जदाताओं ने एनसीएलटी में जी-सोनी विलय पर आपत्ति जताई थी। कंपनी ने IDBI बैंक, IndusInd बैंक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी (IPRS) के साथ समझौता कर लिया है और अब ZEEL विलय के अंतिम चरण में है। रिपोर्ट के मुताबिक चूंकि विलय की प्रभावी तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, MSCI ट्रेडिंग के आखिरी दिन के बाद घोषणा करेगा। बीएसई, जियो फाइनेंशियल और मणप्पुरम फाइनेंस में इस स्मॉलकैप कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी, जानें फर्म का नाम कब होगा अंतिम कारोबारी दिन नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार जी स्टॉक का अंतिम कारोबारी दिन सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में हो सकता है। डीलिस्टिंग से 2.2 करोड़ डॉलर की संभावित निकासी हो सकती है। इसके बाद, विलय की गई एंटिटी को 4 से 7 हफ्ते में फिर से लिस्ट किया जाएगा। इसलिए नई एंटिटी की संभावित लिस्टिंग नवंबर के आसपास हो सकती है। नुवामा ने कहा कि अगर विलय की गई एंटिटी का मार्केट कैप अहम है, तो लिस्टिंग के बाद स्टैंडर्ड इंडेक्स में कंपनी को जल्दी शामिल करने से 23 करोड़ डॉलर का इनफ्लो हो सकता है। नुवामा ने कहा कि जी एंटरटेनमेंट के फ्यूचर्स और ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट अपने आखिरी कारोबारी दिन समाप्त हो जाएंगे। मौजूदा नियमों के अनुसार नए डेरिवेटिव को लिस्ट करने के लिए कम से कम छह महीने की जरूरत होगी और साथ ही सेबी की मंजूरी भी जरूरी है। इसलिए कहा जा सकता है कि नई एंटिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेड नहीं करेगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/I2sdjLh
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment