I.N.D.I.A. Alliance Meeting in Mumbai: पटना और बेंगलुरु के बाद विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को तीसरी बैठक होनी है। हालांकि, इस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग रख दी है। AAP ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में अरविंद केजरीवाल की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली के सीएम के रूप में उन्होंने ऐसा मॉडल दिया है जिससे पूरे देश को लाभ मिल सकता है। AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पीटीआई से कहा कि केजरीवाल ने हमेशा ऐसा बजट पेश किया है जो लाभकारी और जन हितैषी हो। AAP की यह टिप्पणी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले आई है। इस बैठक में विपक्षी नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार किसे होना चाहिए, इस पर कक्कड़ ने कहा, "एक प्रवक्ता के तौर पर मैं हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नाम का प्रस्ताव रखना चाहूंगी।" उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा लोगों के मुद्दे उठाए हैं और ऐसा मॉडल दिया है जिससे दिल्ली में न्यूनतम महंगाई बढ़ी है। AAP प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने ऐसा मॉडल दिया है जिससे लोगों को फायदा मिला है। मैं चाहूंगी कि ऐसा हो, लेकिन फैसला मेरे हाथ में नहीं है।" इसके अलावा AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उसका नेता प्रधानमंत्री बने। AAP सदस्य भी चाहते हैं कि उनके राष्ट्रीय संयोजक प्रधानमंत्री बनें। हालांकि उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी सदस्य बैठक करेंगे और जो भी फैसला होगा, हम उसके अनुसार आगे बढ़ेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या AAP प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए केजरीवाल के नाम का प्रस्ताव रखेगी? इस पर उन्होंने कहा, "नाम देने जैसा कुछ नहीं है। हम उसका हिस्सा हैं, अरविंद केजरीवाल गठबंधन का हिस्सा हैं।" ये भी पढ़ें- DDA Flat: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! राजधानी में पहले से अपना घर होने पर भी खरीद सकेंगे DDA फ्लैट पिछले साल पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में केजरीवाल की पैरवी की थी। उन्होंने कहा था, "एक मौका केजरीवाल को, यह राष्ट्रीय स्तर की चर्चा का विषय बन गया है।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Q21EKTi
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment