Airtel Uganda IPO: घरेलू मार्केट में लिस्टेड टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एयरेटल (Airtel) की अब युगांडा में लिस्ट होने की तैयारी है। एयरटेल युगांडा (Airtel Uganda) वहां का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई है। कंपनी ने आज इससे जुड़ा ऐलान किया। एयरटेल युगांडा के मुताबिक आईपीओ के जरिए इसकी योजना 80 हजार करोड़ शिलिंग्स (21.6 करोड़ डॉलर यानी 1786.90 करोड़ रुपये) जुटाने की है। कंपनी के एमडी मनोज मुरली ने कहा कि यह आईपीओ खुल चुका है और इसमें अगले महीने 13 अक्टूबर तक पैसे लगा सकेंगे। इसके बाद शेयरों की एक्सचेंज पर 31 अक्टूबर को लिस्टिंग होगी। Airtel Uganda IPO के लिए यह भाव हुआ है तय एयरटेल युगांडा के शेयरों का भाव 100 शिलिंग्स (56.96 रुपये) फिक्स हुआ है और इसके हिसाब से कंपनी की वैल्यू 4 लाख करोड़ शिलिंग्स (2.28 लाख करोड़ रुपये) बैठ रही है। अगर यह आईपीओ सफल होता है तो एयरटेल युगांडा मार्केट वैल्यू के हिसाब से यह वहां की सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी। इस आईपीओ के जरिए एयरटेल अफ्रीका 800 करोड़ शेयर यानी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। युगांडा ने टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 20 फीसदी बेचने को कहा है ताकि लोकल शेयरहोल्डिंग बढ़ाई जा सके और कैपिटल मार्केट को मजबूती मिल सके। Byju's News: तीन सीनियर एग्जेक्यूटिव्स ने छोड़ी कंपनी, ये रही वजह 1995 से युगांडा में दे रही टेलीकॉम सेवाएं एयरटेल युगांडा 1995 से मोबाइल टेलीकॉम सर्विसेज दे रही है। पहले इसका नाम सेलटेल युगांडा था लेकिन जून 2010 में भारती एयरटेल ने इसे खरीद लिया था और फिर इसका नाम एयरटेल युगांडा हो गया। यह एयरटेल अफ्रीका की एक सब्सिडियरी है जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। दिसंबर 2022 तिमाही के आंकड़ों के हिसाब से इसकी रेवेन्यू में 49 फीसदी और सब्सक्राइब मार्केट शेयर में 47.3 फीसदी हिस्सेदारी है। मई 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक युगांडा के 146 जिलों में इसके 1.43 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं। Axis Bank पर मेहरबान ब्रोकरेज, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी Bharti Airtel की क्या है स्थिति अब भारत में लिस्टेड भारती एयरटेल की बात करें तो आज यह 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ 855.05 रुपये पर बंद हुआ है। 27 जुलाई 2023 को यह 901.55 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था। इस ऊंचाई से फिलहाल यह 5 फीसदी से अधिक डिस्काउंट पर है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dizMSQF
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment