पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को बताया कि राज्य में 26 जुलाई तक डेंगू (Dengue in West Bengal) के कारण 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4,401 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। उन्होंने डेंगू के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता भी प्रकट की। ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि इस साल डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि पंचायतें स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा कि पंचायतें चुनाव के बाद बोर्ड का गठन नहीं कर सकी हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज न किए जाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों से पैसों की चिंता किए बगैर मरीजों का इलाज करने को कहा है। सीएम बनर्जी ने कहा कि अगर अस्पताल स्वास्थ्य कार्ड स्वीकार करने से मना करता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले उत्तरी 24 परगना और नादिया जिलों से आ रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय से सदन में डेंगू के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए समय देने का अनुरोध किया, लेकिन जब उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया तो वह सदन से वॉकआउट कर गए। दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर 243 हुए इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 56 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 240 से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 22 जुलाई तक मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी के 187 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली नगर निगम की नई रिपोर्ट के अनुसार, 28 जुलाई तक यह संख्या 243 थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 जनवरी से 28 जुलाई की अवधि में मलेरिया के 72 मामले दर्ज किए गए। ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: भारतीय रॉकेट का ही मलबा है ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर मिली रहस्यमयी वस्तु, अंतरिक्ष एजेंसी ने की पुष्टि जुलाई में अब तक डेंगू के 121 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि जून में 40 और मई में 23 मामले आए थे। पिछले साल इस अवधि (1 जनवरी-28 जुलाई) के दौरान डेंगू के 169 मामले थे, जबकि 2021 में 52, 2020 में 31, 2019 में 40 और 2018 में 56 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली की महापौर शेली ओबरॉय ने हाल ही में कहा था कि इस साल कई इलाकों में बाढ़ के कारण डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा था कि संबंधित अधिकारियों को मच्छरों की रोकथाम और यमुना में बाढ़ से आई गाद और कीचड़ को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1TmxhpG
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment