Core sector growth: इकोनॉमी के मोर्चे पर एक अच्छी खबर है। देश के 8 सबसे प्रमुख सेक्टर्स में जून महीने के दौरान 8.2 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। यह पिछले 5 महीनों की सबसे अधिक ग्रोथ रेट है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने सोमवार 31 जुलाई को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पहले मई में कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 5 फीसदी, जबकि पिछले साल जून महीने में 13.1 फीसदी था। बता दें कि देश 8 सबसे प्रमुख सेक्टर्स में- कोल, क्रूड ऑयल, स्टील, सीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी, फर्टिलाइजर्स, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स और नैचुरल गैस आता है। इस वित्त वर्ष में अभी तक यानी अप्रैल से लेकर जून 2023 तक, कोर सेक्टर की ग्रोथ 5.8 प्रतिशत रही है, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में रहे 13.9 प्रतिशत से कम है। जून महीने में आठ में से छह सेक्टर्स के उत्पादन में बढ़ोतरी देखी गई, जिसके चलते इस महीने ग्रोथ अधिक रही। सिर्फ फर्टिलाइजर्स और सीमेंट का उत्पादन मई की तुलना में धीमी गति से बढ़ा। हालांकि इस गिरावट के बावजूद अभी भी सीमेंट सेक्टर्स की ग्रोथ 9.4 प्रतिशत रही, जिसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। वहीं फर्टिलाइजर्स के उत्पादन में 3.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई, जो मई में 9.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। यह भी पढें- Adani Green Q1 Result : जून तिमाही में 51% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 33% का उछाल इलेक्ट्रिसिटी यानी बिजली उत्पादन मई में 0.8 प्रतिशत की ग्रोथे की तुलना में जून में 3.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि कोयला उत्पादन में 9.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा। सबसे अधिक बढ़ोतरी स्टील सेक्टर्स में देखने को मिली, जिसका उत्पादन 21.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा। मई में यह 10.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/s5WgtwX
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment