भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 16 जून को रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी (Nifty) 137.90 अंक बढ़कर 18,826 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स (Sensex) 466.95 अंक की बढ़त के साथ 63,384.58 पर बंद हुआ। निफ्टी-50 अब अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से बस 63 अंक दूर है। इससे पहले शेयर बाजार की रिकॉर्ड हाई क्लोजिंग 1 दिसंबर, 2022 को देखी गई थी, जब निफ्टी 18,812.50 पर और सेंसेक्स 63,284.19 पर बंद हुआ था। एनालिस्ट्स के मुताबिक, FTSE इंडेक्स में हालिया बदलाव के कई भारतीयों शेयरों में विदेशी निवेश बढ़ने से भी निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। इस बदलाव से भारतीय शेयरों में करीब 15 से 20 करोड़ डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), विप्रो (Wipro), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) जैसे शेयर इससे लाभ में रहेंगे। निवेशकों ने मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के साथ भारत सरकार की चर्चा का भी स्वागत किया। सरकार ने इस ग्लोबल एजेंसी से रेटिंग को बढ़ाने की मांग की है। मूडीज ने फिलहाल भारत को "स्थिर" आउटलुक के साथ "Baa3" के सबसे निचले इनवेस्टमेंट ग्रेड में रखा है। शुक्रवार के कारोबार में HDFC लाइफ, SBI लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और टाइटन कंपनी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई। वहीं दूसरी ओर विप्रो, बजाज ऑटो, टीसीएस, बीपीसीएल और ओएनजीसी सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड, निवेशकों की एक दिन में ₹2 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति टॉप गेनर्स में एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और टाइटन कंपनी थे, जबकि हारने वालों में विप्रो, बजाज ऑटो, टीसीएस, बीपीसीएल और ओएनजीसी थे। सेक्टरोल इंडेक्स की बात करें तो, PSU बैंक इंडेक्स 1.4 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं एफएमसीजी, हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की तेजी रही। हालांकि दूसरी ओर आईटी इंडेक्स में 0.38 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी FMCG और निफ्टी इंफ्रा इंडेक्स कारोबार के दौरान अपने अबतक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। इस बीच, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 0.7 फीसदी की तेजी रही। HDFC लाइफ, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ओबेरॉय रियल्टी में एक लंबा बिल्ड-अप देखा गया। वहीं बंधन बैंक, केनरा बैंक और इप्का लैबोरेटरीज में एक शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/mJdaz0e
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment