सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज (Maryam Nawaz) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना है। शुक्रवार को PML-N की जनरल काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में अहसान इकबाल को महासचिव चुना गया। बैठक में इनके अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी चुने गये। दूसरे पार्टी नेताओं में मरयम औरंगजेब को सचिव (सूचना), अताउल्लाह तरार को उप सचिव और इसहाक डार को सचिव (वित्त एवं विदेश मामले) चुना गया। ये सभी इन पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए, जो एक प्रकार से PML-N में एकता को दर्शाता है, लेकिन वास्तव में पार्टी पर शरीफ परिवार की पकड़ का साफ संकेत मिलता है, क्योंकि उन्होंने ही पार्टी के हर पदाधिकारी को चुना है। जब सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया था और बाद में उनके अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का नेतृत्व संभालने पर भी रोक लगा दी गई थी, तब 2018 में उनके छोटे भाई शहबाज को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। नेपाल में भारत से आलू-प्याज की सप्लाई बंद, व्यापारी अपनी ही सरकार के फैसले से हुए नाराज, जानें क्या है कारण ऐसा माना जाता है कि 2019 से लंदन में रह रहे नवाज शरीफ ही पर्दे के पीछे से पार्टी में सारे बड़े निर्णय लेते हैं और पार्टी में सभी फैसले उनकी सहमति से लिए जाते हैं। नवाज शरीफ 2018 में इलाज के लिए लंदन गए थे। सूत्रों का कहना है कि यहां तक सरकार में भी शीर्ष नियुक्तियां वही करते हैं और पिछले साल मिफ्ताह इस्माइल की जगह पर इसहाक डार को वित्त मंत्री बनाने में उन्हीं की भूमिका थी। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई के ‘सैनिक’ के तौर पर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी की अगुवाई करने के लिए उनके बड़े भाई चुनाव से पहले लौटेंगे। नवाज शरीफ की उत्तराधिकारी समझे जाने वाली मरयम नवाज ने अपने संबोधन में कहा कि शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई से सलाह किए बिना कोई निर्णय नहीं लेते।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/YVaknfU
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment