अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस की एक फ्लाइट (Flight) खराब मौसम (Bad Weather) के कारण लाहौर (Lahore) के पास पाकिस्तान (Pakistan) में भटक गई। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गनिमत ये रही कि ये विमान बिना किसी दुर्घटना के भारतीय एयर स्पेस में लौट आया, लेकिन उससे पहले ये विमान गुजरांवाला तक चला गया था। Dawn अखबार ने बताया कि फ्लाइट राडार के अनुसार, 454 समुद्री मील की जमीनी नोट्स के साथ भारतीय विमान शनिवार शाम करीब 7:30 बजे लाहौर के उत्तर में प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौटा। खबर के अनुसार, नागर विमानन प्राधिकरण (CAA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह असामान्य नहीं है, क्योंकि मौसम खराब होने की स्थिति में ‘अंतरराष्ट्रीय रूप से इसकी इजाजत’ होती है। बता दें कि मई में, पाकिस्तान में भारी बारिश होने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (PIA) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और करीब 10 मिनट तक वह रहा था। विमान PK248 चार मई को मस्कट से लौट रहा था और उसे लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरना था। हालांकि, भारी बारिश के कारण बोइंग 777 विमान के पायलट के लिए ऐसा करना मुश्किल हो रहा था। इस एयरलाइन ने मेल कैबिन क्रू को दी मेकअप लगाने की इजाजत, बदले यूनिफॉर्म से जुड़े ये खास नियम इस बीच, पाकिस्तान में हवाई अड्डों पर खराब दृश्यता के कारण उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, या उनमें देरी हुई है। CAA के प्रवक्ता ने कहा कि अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 5,000 मीटर रहने के कारण लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी की अवधि शनिवार रात साढ़े 11 बजे तक बढ़ा दी गई है। खराब विजिबिलिटी के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानों को इस्लामाबाद भेज दिया गया। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हुई। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित इलाके खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के तीन निकटवर्ती जिले थे, जहां लगभग 29 लोगों की जान चली गई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xapRk2G
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment