Airtel Plan: एयरटेल के पास ग्राहकों के लिए हर तरह के प्लान है। अगर आप एयरटेल में 3 महीने का प्लान देख रहे हैं तो एयरटेल का 799 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। ये प्लान आपको 90 दिनों तक के लिए रिचार्ज की टेंशन फ्री कर देगा। इसमें आपको कुल 135GB डेटा मिलेगा, जो इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। यहां इस प्लान की तुलना एयरटेल के ही 699 रुपये और 499 रुपये से की गई है। इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। एयरटेल का 799 रुपये का प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 799 Prepaid plan details) एयरटेल के 799 रुपये के प्लान में वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 1.5GB तक डेटा रोज मिलता है। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64KBPS पर आ जाएगी। ग्राहकों को रोजाना 100 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सर्विस भी मिलती है। अगर इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट देखें तो वह 8 रुपये आती है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें 5G सर्विस ग्राहकों को ऑफर की जा रही है। एयरटेल का 699 रुपये का प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 699 Prepaid plan details) एयरटेल के 699 रुपये के प्लान में वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 3GB तक डेटा रोज मिलता है। ग्राहकों को रोजाना 100 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सर्विस भी मिलती है। इस प्लान में भी ग्राहकों को 5G सर्विस मिल रही है। एयरटेल का 499 रुपये का प्लान (Airtel Rupee 499 Plan) एयरटेल के 499 रुपये प्लान में आपको 3GB डेटा रोज मिलता है। साथ ही रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। इस प्लान के साथ आपको Amazon प्राइम का फायदा भी मिलता है। हालांकि, यह सिर्फ सिर्फ 6 महीने के लिए ही मिलता है। यूजर्स को इस प्लान के साथ हैंडसेट प्रोटेक्शन, एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक, और विंक म्यूजिक प्रीमियम जैसे फायदे भी मिलते हैं। ITR Filing : क्या आपको सैलरी से इनकम होती है? जानिए आईटीआर-1 और ITR-2 में से किस फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Sw8PIf2
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment