Vodafone Idea (Vi) ने 99 रुपये और 128 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। कंपनी ने ये फैसला अपने औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) के आंकड़े को बढ़ाने के लिए लिया है। Vi काफी समय से अपने ARPU को बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है। Q4 FY23 में Vi के ARPU में कोई QoQ बढ़ोतरी नहीं हुई थी। यह पिछली तिमाही के बराबर 135 रुपये पर बनी रही। Vi के लिए यह अच्छा संकेत नहीं था क्योंकि वह लगातार बाजार से फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। भले ही कस्टमर्स को कितना भी घाटा हो लेकिन 99 रुपये और 128 रुपये के प्लान की वैलिडिटी कम करने से Vi को काफी मदद मिलने वाली है। Vi के पास कम पैसों का भुगतान करने वाले ग्राहक ज्यादा हैं और इस फैसले का मतलब यह है कि हर कोई जो 99 रुपये के प्लान का रिचार्ज कर रहा था उसे अब ज्यादा बार रिचार्ज करना होगा। आइए 99 रुपये और 128 रुपये के प्रीपेड प्लान की नई वैलिडिटी देखें। ये बदलाव अभी केवल मुंबई के टेलीकॉम सर्किल में दिखाई देगें। Vodafone Idea 99 रुपये का प्लान (नए बेनिफिट्स) 99 रुपये के प्लान की पुरानी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। लेकिन अब इसे घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब है कि प्लान की एक दिन की कीमत 3.53 रुपये से बढ़कर 6.6 रुपये हो गई है। प्लान के बाकि बेनिफिट पहले की तरह ही रहेंगे। आपको 200 एमबी डेटा, 99 रुपये का टॉकटाइम और कोई SMS करने की सुविधा नहीं मिलती है। Vodafone Idea 128 रुपये का प्लान (नए लाभ) मुंबई में 128 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से घटाकर 18 दिन कर दी गई है। इसका मतलब है कि इस प्लान की एक दिन की लागत 4.57 रुपये से बढ़कर 7.11 रुपये हो गई है। उपयोगकर्ताओं को 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट + सभी लोकल/नेशनल कॉल 2.5 पैसे/सेकंड पर मिलते हैं। नाइट मिनट का लाभ रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगा। यह बदलाव केवल मुंबई में दिखाई देने वाले हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि Vi इस पर कस्टमर्स का रिएक्शन देखने के लिए टेस्ट कर रहा है। Vi से पहले ऐसा ही कुछ एयरटेल ने भी किया था। जब उसने बेस टैरिफ को 99 रुपये से बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया था। एयरटेल ने पहले सिर्फ दो सर्किलों में बदलाव की शुरुआत की और इस पर ग्राहकों के रिएक्शन को टेस्ट किया। Vi ने मुंबई सर्किल से अफोर्डेबल प्लान हटाए 99 रुपये और 128 रुपये के प्लान की वैलिडिटी कम करने के अलावा Vi ने अफोर्डेबल कैटेगरी में आने वाले कुछ पुराने प्लान भी हटा दिए हैं। 107 रुपये, 111 रुपये और 279 रुपये के प्लान हटा दिए गए हैं। वहीं Vi ने 137 रुपये और 141 रुपये वाले STV (स्पेशल टैरिफ वाउचर) को भी हटा दिया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Fcaq8MH
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment